अपनी जान पर खेलकर स्कूल जाते हैं ये मासूम बच्चे

भारत मैं शिक्षा को लेकर  हर रोज कोई ना कोई नेता कुछ कहते दिखाई देते हैं, लेकिन आज भी कई जगहों पर बच्चे अपनी जान पर खेलकर शिक्षा लेने को मजबूर हैं। और ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश में  तस्वीरों को देखने से ही  पता चलता है कि आखिर बच्चों को स्कूल पहुंचने तक कितनी मुश्किल का सामना करना पड़ता होगा अगर कहा जाए कि ये बच्चे अपनी जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते हैं तो यह गलत नहीं होगा  चलिए आपको भी दिखाते हैं कि ये मासूम किस तरह से अपने सुनहरे कल के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं। साथ ही शिक्षा को लेकर जो दावे किये जाते हैं वो किस कदर बेबुनियाद हैं इस बात का अंदाज़ा तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

यह तस्वीरें मध्यप्रदेश के दमोह की है, जहां बच्चों को में अपनी जान पर खेलकर एक नदी को पार करना पड़ता है. ख़ास बात ये है कि इस नदी के लिए पुल बन रहा है, लेकिन काफी लंबे से सिर्फ इसका काम ही चल रहा है, विद्यार्थियों का कहना है कि हम तेज बारिश के वक़्त  स्कूल नहीं जा पाते हैं और चाहते हैं कि पुल का निर्माण जल्द पूरा हो. पुल के निर्माण के बाद यहां रहने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी.

पुल निर्माण को लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर का कहना है कि कॉन्ट्रेक्टर की लापरवाही की वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है. स्कूल के प्रिंसिपल ने जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में पत्र भी लिखा है.

समाचार एजेंसी पर जारी की गई तस्वीरों और वीडियो में पता चल रहा है कि नदी का प्रवाह तेज होता है और उसके बीच से बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी पार करते हैं. वहीं कुछ बच्चे निर्माणाधीन पुल से नदी पार करने की कोशिश करते हैं.