अबकी बार क्या फिर मोदी सरकार

लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में फैसले की घड़ी नज़दीक आ गयी है। चुनावी माहौल गर्म है। अबकी बार किसकी सरकार बनेगी जनादेश पर आधारित यह फैसला जनता के समक्ष शीघ्र ही होगा। आपको बता दें, सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दोपहर 1-2 बजे के करीब लोकसभा चुनाव में सीटों के विषय में कुछ तस्वीरें साफ हो जाएंगी हालांकि पूर्ण रूप से देश की सरकार बनाने में कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिली या कहें कि देश में किसकी सरकार बनेगी का फैसला देर शाम तक ही आएगा।

Image result for LOKSABHA CHUNAV 2019 RECENT RELATED IMAGES

वहीं बात अगर एक्ज़िट पोल की जाए तो हर पार्टी की एक अलग ही तस्वीर 2014 लोकसभा चुनाव से इस लोकसभा 2019 के चुनाव में नज़र आयी। जहाँ एनडीए को अधिकतर चैनलों द्वारा किये गए एक्जिट पोल में 300 से अधिक सीटें मिलने की बात सामने आ रही है, वहीं यूपीए सरकार का प्रदर्शन भी पिछले चुनाव से कुछ बेहतर इस चुनाव में सामने आ रहा है। एक्जिट पोल के अनुसार यूपीए सरकार को पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार डबल सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन मुख्य बात यह है कि सारे एक्जिट पोल इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि एनडीए यानि मोदी सरकार को ही बहुमत मिलेगा।

Image result for MODI

सात एक्जिट पोल में मोदी सरकार का ही बहुमत देखने को मिला। गौरतलब है कि लोकसभा की 543 सीटों में 272 सीटें बहुमत के लिए मानी जाती हैं। ऐसे में मोदी सरकार को 300 से अधिक सीट मिलना मोदी का फिर सरकार बनाने की ओर साफ इशारा है।

Image result for LOKSABHA CHUNAV 2019 MODI WITH OTHERS

वहीं एक्जिट पोल से अलग हटकर बात करें तो, हाल ही में ईवीएम मशीन से जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हुआ है। जो इस चुनावी महासंग्राम का चर्चा का विषय मुख्य रूप से बना हुआ है। विडियो ना सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बल्कि विडियो ने राजकीय दलों में एक हडकंप भी मचा दिया।

Image result for EVM VIRAL VIDEO

इस वायरल विडियो में एक ट्रक में ईवीएम मशीनों को ले जाते दिखाया जा रहा था। लोकसभा चुनाव 2019 के सातों चरणों के संपन्न होने के बाद जहाँ ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में उच्च सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होने वाले दिन तक रखा जाता है ऐसे में मशीनों का ऐसा विडियो ने बौंखलाहट की स्थिति पैदा कर दी। हालांकि चुनाव आयोग ने सामने आकर संदेह की सभी संभावनाओं को मिटाते हुए कहा कि विडियो में दिखाई गई मशीनें रिजर्व मशीनें थी। जिनका कि वोटिंग में इस्तेमाल किया ही नहीं गया था। चुनाव आयोग के अनुसार रिजर्व मशीनों का प्रयोग किसी ईवीएम मशीन में अचानक आई खराबी के बाद ही किया जाता है। परंतु इनका प्रयोग करने की नौबत के अवसर कम ही होते हैं।

Image result for EVM VIRAL VIDEO ON SOCIAL MEDIA

ऐसे में विभिन्न पार्टियों का भिन्न-भिन्न मत सामने आता है, कांग्रेस सरकार कहती है कि बीजेपी ने ईवीएम मशीन को इलेक्ट्रोनिक विक्टरी मशीन समझ कर रखा है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी का मानना है कि यह हार की बौंखलाहट है जिसे कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों में साफ देखा जा सकता है।

Image result for LOKSABHA CHUNAV 2019 RESULT

बता दें कि, देश का चुनाव देश के स्वतंत्र संस्था चुनाव आयोग के अंतर्गत ही होता है ऐसे में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर शक करना सही नहीं।

Related image

देखना दिलचस्प होगा कि देश के चुनावी महासंग्राम में किसकी सरकार जीत का डंका देश में बजवाती है। चुनावी नतीजों की तस्वीरें आज शाम तक साफ हो जाएगी। हालांकि वोटों की गणना अभी जारी है।