सपना बोलीं- बेटियों को पढ़ाना -लिखाना पर डांसर ना बनाना

प्रायः होता तो यही है कि जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में नाम और शोहरत कमाता है वह आगे भी दूसरों को अपने क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन यह किस्सा थोड़ा अलग है। हरियाणा की बहुचर्चित डांसर व सिंगर अब बॉलिवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है कि जो सपना अपने बेबाक अंदाज़ डांस के जलवों व रागिनी से दर्शकों के दिल पर राज करती हैं वह नहीं चाहती कि कोई माँ-बाप अपनी बेटियों को डांसर बनाए।

Related image

दरअलस, सपना का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज़ पर सपना कुछ छोटी बच्चियों के साथ नाचती-गाती नज़र आ रही हैं। वहीं सपना माइक पर बच्चियों के माता-पिता से आग्रह करती नज़र आती हैं कि वह अपनी बेटियों को खूब पढ़ाए-लिखाएं और जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करें लेकिन उन्हें डांसर ना बनाऐं।

https://youtu.be/DZa_Xnb6NFA

हालांकि सपना चौधरी की बात इतनी भी हैरतंगेज नहीं समझी जानी चाहिए गौरतलब है कि सपना चौधरी ने रागिनी गाकर, हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाकर अपने अलग अंदाज़ से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन सपना के लिए यह सफर आसान नहीं था। इससे भी बड़ी बात तो यह थी कि सपना ने डांस-गाने का यह क्षेत्र अपनी इच्छा से नहीं बल्कि हालातों के चलते गरीबी और पैसों की कमी के कारण, बिना पढ़ाई पूरी किए चुना था।

Image result for sapna choudhary HD IMAGES

सपना का यह सफर इतना भी आसान नहीं था। सपना जब छोटे-छोटे कार्यक्रमों में डांस करती थीं तो पुरूषों से भरी महफिल में उनके एक-एक ठुमके पर नोट उड़ाए जाते थे। कभी कोई उठकर सपना का हाथ पकड़ डांस करने लगता तो कभी कोई उन्हें छूने की कोशिश करता। इन सब के बावजूद सपना ने इस क्षेत्र में बने रहने की ठानी।

Image result for sapna choudhary HD IMAGES

इसी बीच सपना को कई बार प्रताड़नाओं का भी सामना करना पड़ा। अपने जीवन में आ रहे उतार-चढ़ावों को झेलते हुए सपना ने कई बार खुदकुशी करने की भी सोची पर किस्मत को शायद कुछ औऱ ही मंजूर था।

Related image

सपना चौधरी का दर्द पहली बार दर्शकों के बीच तब छलका था जब उन्होंने बिग-बॉस के प्रतिभागी के रूप में अपने जीवन से जुड़ी बातें दर्शकों के साथ साझा की थी। सपना के आँखों में यह कहते हुए आँसु थे कि वह भी पढ़-लिख कर आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती थी, लेकिन गरीबी के कारण जिम्मेदारियों के बोझ तले वह एक डांसर बनीं।

Image result for sapna choudhary CRYING HD IMAGES

सपना खुद कहती हैं कि वह दुनिया के ताने सुनकर इस मुकाम पर पहुँची हैं जो किसी के लिए भी आसान नहीं है। सपना जैसी बहादुर लड़कियाँ हमारे देश भारत की ही उपज हैं जो जीवन की कठिनाईयों के बावजूद अपना मुकाम हासिल करती हैं। कहा जा सकता है सपना कई लड़कियों के लिए प्रेऱणा का स्त्रोत हैं, भले ही सपना नहीं चाहती कि देश के बेटियाँ डांसर बनें लेकिन देश की बेटियों सपना चौधरी जैसी साहसी और निडर जरूर बनना चाहेंगी।