जैसा कि हम सभी जानते हैं सैफीना अपने बेटे तैमूर को लेकर आये दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, और भला हो भी क्यों ना आखिर तैमुर हैं ही इतने क्यूट, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सैफीना दोबारा मां बनने का मन बना चुकी हैं, जी हां सही सुना आपने एक शो के दैरान सैफीना ने इस बात का खुलासा किया, चलिए जानते हैं कि आखिर बेबो ने क्या कहा।

हाल में ही करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ कोमल नहाटा के शो (Stay Night 2 Ohh) में मेहमान के तौर पर पहुंची. इस चैट शो में करीना ने कहा कि वो और सैफ दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इसमें दो साल का वक़्त है।
जब करीना ने दो साल कहा तभी उनके साथ मौजूद अमृता अरोड़ा ने कहा कि ‘मैनें करीना से कह दिया है कि वो जब दूसरे बच्चे की प्लानिंग करें तो मुझे बता दें मैं देश छोड़कर चली जाऊंगी’

बता दें कि साल 2016 में करीना ने तैमूर को जन्म दिया था. तैमूर कम समय में ही लाखों लोगों के फेवरेट बन गये हैं अपनी मासुमियत से तैमूर सबका दिल जीत लेते हैं, और यही वज़ह है कि तैमूर पॉपुलर स्टारकिड की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. साथ ही नये -नये अंदाज़ में सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो देखे को मिल ही जाती हैं।
.