‘सुई धागा’ पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म : अनुष्का शर्मा

फ़िल्म सुई धागा को लेकर  आजकल वरुन धवन और अनुष्का शर्मा काफी चर्चा मैं हैं। दोनों सुई धागा का प्रमोशन बडे़ ही जोरो शोरोंं के साथ कर रहे हैं। फ़िल्म की बात करें तो फ़िल्म का ट्रैलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. यानि ये कहना ग़लत नहीं होगा कि सिनेमाघरों मैं पहुंचने से पहले ही फ़िल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. अनुष्का का देसी अंदाज़ भी दर्शकों को खूब भा रहा है. देसी अंदाज़ मैं वरुन धवन भी पर्दे पर पहली बार दिखाई देगें. इन दोनों को इस अंदाज़ मैं देखने के लिए दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं इंतज़ार।

.

टाइम्स ग्रीन गणेश के लॉच पर अनुष्का ने कहा कि “सुई धागा” पारिवारिक मनोरंजक मसाला है ये फ़िल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी. अनुष्का ने कहा कि फ़िल्म की कहानी बहुत अच्छी है मुझे आशा है कि दर्शक इंजॉय करगें.

‘सुई धागा’ वर्ष 2014 में सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश के स्वदेशी कपड़ा उद्योगों को बढ़ावा देना था।

फिल्म के बारे में अनुष्का ने कहा, “हमारे देश में पिछले कुछ वर्षो में अद्भुत उद्यमी सामने आए हैं। मुझे लगता है कि स्टार्ट-अप और उद्यमिता बड़े कदम हैं जिसे हमने फ़िल्म में दिखाया।

उन्होंने कहा, “फ़िल्म के हमारे किरदारों के पास अधिक अवसर नहीं थे लेकिन उनके पास बहुत प्रतिभा थी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इन पात्रों का संघर्ष वास्तव में एक प्रेरणादायक कहानी है।

‘रब ने बना दी जोड़ी’ के अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि हर किसी ने अपने जीवन में संघर्ष का अनुभव किया है। फ़िल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी

अनुष्का ने कहा कि ममता और मोजी  की  कहानी आम आदमी की कहानी है कि किस तरह से लोग अपने जीवन मैं संघर्ष करते हैं. और आगे बढ़ते हैं। साथ ही फ़िल्म “मेक इन इंड़िया” को बढ़ावा देते दिखाई गयी है।