राजधानी दिल्ली के खट्टे-मिट्टे चटकारे

खाने के खास शौकीन चटोरों के लिए हमने पिछले आर्टिकल में राजधानी दिल्ली की कुछ खास खाने की जगहों के बारे में बताया था। लेकिन यह दिल वालों की दिल्ली है इसलिए यहाँ घूमने की जितनी खूबसूरत जगहों के विकल्प आपको मिलते हैं उससे ज्यादा खाने के शौकीन लोगों के अड्डे एक से बढ़कर एक यहाँ हैं।

Image result for DELIOUS FOOD HD IMAGES

ऐसे में एक ही आर्टिकल में दिल्ली की कुछ ही खास जगहों का जिक्र हम कर पाए थे। आज हम फिर हाजिर हैं दिल्ली की ही कुछ और खास जगहों के बारे में आपको जानकारी देने। क्योंकि हम नहीं चाहते कि हमारे खास चटोरे दिल्ली की किसी खास जगह के स्वाद से वंचित रह जाएं।

Image result for DELIOUS FOOD HD IMAGES

तो चलिए बताते हैं आपको दिल्ली की चटोरी गलियों के बारे में

Image result for DELICIOUS FOOD SATYA NIKETAN HD IMAGES

सत्य निकेतन- सत्य निकेतन दिल्ली के साउथ कैम्पस में स्थित चटोरों का खास अड्डा है। दरअसल सत्यनिकेशन दिल्ली के साउथ कैम्पस एरिया में आता है। यहाँ आस पास ही दिल्ली विश्वविद्यालय के 4-5 कॉलेज हैं। यहाँ पढ़ने वाले बच्चों की भरमार सत्य निकेतन की गलियों में देखी जा सकती है।Image result for BEAUTIFUL RESTAURANTS SATYA NIKETAN HD IMAGES

यहाँ आपको खाने के एक से बढ़कर एक विकल्प मिलते हैं। यहाँ गलियों में खड़े होकर अलग- अलग  वैराइटी के मोमोज़, मैगी, स्प्रिंग रोल, काठी रोल, चाउमिन का आनंद तो आप ले ही सकते हैं, साथ ही यहाँ सॉफ्ट ड्रिंक्स के भी काफी विकल्प आपको मिल जाऐंगे।

Image result for DELIOUS FOOD RESTURENTS SATYA NIKETAN HD IMAGES

सत्य निकेतन की खासियत यह है कि यहाँ आपको छोटे-छोटे फेमस रेस्टोरेंड्स के अनेकों विकल्प मिलते हैं। जो कि किफायती भी हैं।

नॉर्थ कैम्पस- दिल्ली के चटोरों का एक खास अड्डा है नार्थ कैम्पस। यहाँ भी दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेज हैं।

Image result for NORTH CAMPUS DELHI EATING POINT HD IMAGES

यहाँ स्टूडेंट्स को किफायती व टेस्टी फूड के एक से बढ़कर एक स्टॉल मिलती हैं। मजनूं का टिला खाने की एक जगह अपनी खूबसूरती के साथ आपको मिलती है।

Image result for KAMLA NAGAR EATING POINT HD IMAGES

कमला नगर- दिल्ली का कमला नगर यहाँ के स्ट्रीट फूड के खास फेमस है। यहाँ चाचे दी हट्टी एक फेमस स्टॉल आपको खाने के लिए मिलती है। यह नार्थ कैम्पस के अंडर ही आता है।

Related image

नेताजी सुभाष प्लेस- यहाँ आपको मिल्क शेक की एक से एक वैराइटी मिलती है। अगर खाने के साथ पीने में भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो नेताजी सुभाष प्लेस को चुन सकते हैं। यहाँ आपको खाने के भी कई रेस्टोरेंट्स मिल जाते हैं।

Image result for delicious milkshake hd images

चितरंजन पार्क- दिल्ली के चितरंजन पार्क में आपको बंगाली खाने के एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट्स मिलते हैं। अगर आप बंगाली खाने का ज़ायका लेना चाहते हैं तो इस जगह चुन सकते हैं।

Image result for SAFDARJUNG ENCLAVE EATING PLACE HD IMAGES

सफदरजंग एनक्लेव- सफदरजंग एनक्लेव व एसडी मार्केट खाने की एक अच्छी जगह राजधानी दिल्ली में है। यहाँ आपको स्ट्रीट फूड के साथ-साथ नार्थ इंडियन, चाइनीस फूड का ज़ायका लेने का भी अवसर मिलता है।

Image result for NEW FRIENDS COLONY FOOD HD IMAGES

न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी– दिल्ली की इस खास जगह में आपको नॉर्थ इंडियन फूड के साथ साउथ इंडियन फूड का भी ज़ायका मिलता है। यानि फास्ट फूड और डोसे की अलग-अलग वैराइटी का स्वाद आप ले सकते हैं।

Image result for AMAR COLONY JUNEJA HD IMAGES

अमर क़ॉलोनी मार्केट, लाजपत नगर- यहाँ आपको जूनेज़ा स्टाल पर चटोरों की भीड़ आराम से मिल जाएगी। यहाँ आपको फेमस चाट कॉर्नर तो मिल ही जाते हैं साथ ही यहाँ मीठा खाने के शौकीन लोगों की लिए मीठे में कई वैराइटी मिल जाती हैं।

हम आपको दिल्ली की लगभग हर खाने के बेस्ट अड्डे के जानकारी दे चुके हैं। दिल्ली वाले तो इन ज़ायकों का स्वाद जरूर लें ही साथ ही दिल्ली से बाहर के लोग भी इन जगहों पर स्वाद के चटकारे भर सकते हैं।

1 Comment

Comments are closed.