करिश्मा ने ‘सरकाई लो खटिया’ गाने से फैंस को बनाया दीवाना

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक विडियो वायरल हो रहा है। जिमसें बॉलिवुड के हॉट और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह बॉलिवुड की लोलो यानि खूबसूरत करिश्मा कपूर के साथ नज़र आ रहें हैं। इस विडियो में रणवीर-कऱिश्मा, करिश्मा कपूर के ही एक पुरानी फिल्म सॉन्ग पर मस्ती करते दिख रहे हैं।

Image result for KARISHMA KAPOOR WITH RANVEER HD IMAGES

टैलेंटेड एक्टर गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा बाबू के बहुचर्चित गाने सरकाई लो खटिया जाडा लगे गाने पर करिश्मा रणवीर के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

यह विडियो आज-कल फैंस को गुदगुदाने का कार्य कर रहा है। दरअसल यह विडियो है तो पुराना लेकिन फैंस के ठहाकों की बड़ी वजह इन दिनों सोशल मीडिया पर बना हुआ है।

Image result for karishma kapoor with ranveer singh hd imges

यह विडियो हाल ही में शेयर किया गया है। जिसको फैंस को ढ़ेर सारे लाइक्स भी मिल रहे हैं।

Image result for KARISHMA KAPOOR BEAUTIFUL LATEST HD IMAGES

आपको बता दें, कि इस विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की एक खास वजह यह था कि बीते मंगलवार को खूबसूरत लोलो यानि करिश्मा कपूर का जन्मदिन था। जहाँ एक ओर लोलो को जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाईयाँ फैंस की ओर से मिल रही थीं। वहीं रणवीर के साथ उनके इस पुराने विडियो पर भी लोग ठहाके मार रहे हैं।

Related image

पूरे 45 वर्ष की हो चुकीं लोलो कभी, गोविंदा के साथ एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाली बॉलिवुड क्वीन हुआ करती थी। आज भी बॉलिवुड में करिश्मा कपूर का नाम उनकी लुक्स व फैशन के नाम पर आगे रहता है। बॉलिवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज़ नहीं हैं।

Image result for KARISHMA KAPOOR BEAUTIFUL LATEST HD IMAGES

90 के दशक की टॉप हिरोइनों में आज भी करिश्मा कपूर एक बड़ा नाम सबको याद आता है। हालांकि पिछले कुछ समय से लोलो यानि करिश्मा कपूर ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लोलो अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती।

View this post on Instagram

🍸 #chill

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

कपूर खानदान की इस बड़ी बेटी ने भारतीय फिल्मों में बड़ा नाम कमाया है। लेजेंड्री एक्टर राज कपूर की पोती करिश्मा कपूर को एक्टिंग का फिल्ड वैसे तो विरासत में ही मिला था, लेकिन लोलो ने अपनी अदाकारा का परिचय बॉलिवुड में अपनी हिट फिल्मों से दिया था।

Image result for karishma kapoor old hd images

90 के दशक की टॉप हिरोइन करिश्मा कपूर की जोड़ी को गोंविंदा के साथ बेहद पसंद किया जाता था। गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी के आज भी कई फैंस हैं। लोलो ने बॉलिवुड में एंट्री 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से की थी।

Image result for RAJA BABU HD PIC

गोविंदा के साथ करिश्मा की बेहतरीन फिल्मों अनारी, कुली नम्बर वन, राजा-बाबू में करिश्मा की एक्टिंग को आज भी सराहा जाता है। आमिर खान के साथ करिश्मा की 1996 में आई राजा हिंदुस्तानी एक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी।

Image result for KARISHMA KAPOOR IN RAJA HINDUSTANI

इतना प्यारा तुझे रब ने बनाया, परदेशी जाना नहीं गाना आज भी करिश्मा के फैंस गुनगुनाना पसंद करते हैं।

Related image

अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाँ मैंने भी प्यार किया है भी करिश्मा की बेहरतीन फिल्मों में गिनी जाती है। बॉलिवुड की लगभग 60 फिल्मों में काम कर चुकीं लोलो आज भी करोड़ो दिलों पर राज़ करती हैं। बात अगर लोलो की पर्सनल लाइफ की करें तो, गौरतलब है कि बॉलिवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस एक सिंगल मदर हैं।

Image result for BEAUTIFUL KARISHMA KAPOOR HD PIC OF DANGEROUS ISHQ

बिज़नेस मैन संजय कपूर के साथ लोलो की शादी सफल नहीं रही थी। जिसके बाद उन्होनें संजय से तलाक लेकर बच्चों की परवरिश खुद ही करने का निर्णय शादी के कुछ समय बाद ही ले लिया था।

बात इन दिनों की करें तो लोलो की अक्सर अपनी फैमिली के साथ घूमने-फिरने की तस्वीरें आ ही जाया करती हैं।