हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड कप 2019, इंग्लैंड में चल रहे मैच में श्रीलंकाई टीम को उनकी लकी पीली रंग की जर्सी को आगे होने वाले मैचों के लिए पहनने की अनुमति मिली है। यह अनुमति आईसीसी यानि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से टीम को मिली है।

दरअसल श्रीलंकाई टीम का यह मानना था कि पिछले मैच में उनकी इंग्लैंड के खिलाफ खेले मैच में जीत का कारण कहीं ना कहीं उनकी पीले रंग की जर्सी ही थी।

ऐसे में टीम चाहती थी कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से इसके आगे के मैचों के लिए पहनने की अनुमत भी मिल जाए। वहीं यह देखते हुए कि भाग ले रही अन्य क्रिकेट टीम की ड्रेस श्रीलंकाई टीम की पसंदीदा ड्रेस से मेल नहीं खाती है। परिषद ने टीम को आगामी मैचों में पीली जर्सी पहनने की अनुमति दे दी।

साथ ही बताते चलें, कि क्रिकेट टीमों का लकी रंग में विश्वास होने के चलते ना सिर्फ श्रीलंका को ही खास अनुमति मिली है, बल्कि भाग ले रही सभी टीमों के लिए उनके पसंदीदा रंग की जर्सी पहनने के विकल्प परिषद ने रखे हैं।

गौरतलब है भारत क्रिकेट टीम की क्रिकेट ड्रेस नीली है वहीं भारत को भी नारंगी रंग की जर्सी पहनने का विकल्प मिल गया है। भारत का आगामी मैच 30 जून को बर्मिघंम में इंग्लैंड के खिलाफ होगा। देखना दिलचस्प होगा कि भारत की नारंगी जर्सी इंग्लैंड के खिलाफ क्या कमाल दिखा पाती है।

बता दें श्रीलंका और इंगलैंड के मैच में इंग्लैंड को करारी हार श्रीलंकाई टीम की ओर से मिली थी ऐसे में टीम का विश्वास और पक्का हो गया कि पीली जर्सी उनके लिए लकी साबित हुई।

आगामी मैचों की बात करें तो श्रीलंकाई टीम के तीन देशों के साथ इस आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप के दौरान मैच होंगे। इन तीन देशों में एक तो भारत है और दो अन्य में साउथ अफ्रिका और वेस्ट इंडीज़ हैं। लकी पीली जर्सी पहनने की अनुमति मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम इन तीनों ही देशों के साथ मैच के दौरान अपनी पीली जर्सी ही पहन कर मैच खेलेगी।

बताते चलें कि श्रीलंका का कल यानि 28 जून को साउथ अफ्रिका के साथ मैच होना है, जिसमें वह पीली जर्सी में नज़र आएगी।

वहीं दूसरा मैच श्रीलंका का 1 जलाई को वेस्ट इंडीज़ के साथ होना है। तीसरा और इस सत्र का आखिरी मैच श्रीलंकाई टीम का भारत के साथ 6 जुलाई को तय हुआ है। गौरतलब है कि इस सत्र का सेमी फाइनल 9 और 11 जुलाई को होना तय हुआ है जबकि आईसीसी वर्ल्डकप 2019 का समापन 14 जुलाई को मैच के फाइनल से होगा।

बात अगर भारत की करें तो भारत का मैच आज, भारतीय समयानुसार 3 बजे वेस्टइंडीज़ के साथ होगा। अब तक के मैच में भारत ने अपने अच्छे प्रदर्शन से 5 में से 4 मैच जीते हैं।

दर्शकों को 14 जुलाई का बेसब्री से इंतजार रहेगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा देश इस वर्ल्ड कप की ट्रोफी को अपने नाम करेगा।