सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े रहने वाली बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने फैंस को नया तोहफा दिया है। इस नए तोहफे ने फैंस से आलिया के बीच की दूरी को कम करेगा या कहें कि फैंस अब आलिया को ज्यादा करीब से जान पायेंगे।

करोड़ो दिलों पर अपनी खूबसूरती और अदाकारा से राज़ करने वाली आलिया ने हाल ही अपना एक यू ट्यूब चैनल लॉन्च कर फैंस को एक तोहफा दिया।

बता दें कि आलिया भट्ट अपने फैंस से अब तक इंस्टाग्राम और ट्वीटर के जरिए ही जुड़ी थी। इसी कड़ी में एक नई शुरूआत करते हुए आलिया ने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया।
इस बात की जानकारी आलिया ने फैंस को अपने इंस्टाग्राम अकांउट से दी। जिसके बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। जल्दी से फैंस में यूट्यूब पर जाकर आलिया के यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने की होड़ लग गयी। आलिया के इस नये यूट्यूब चैनल को लॉन्च हुए अभी 24 घंटे भर ही हुए हैं कि चैनल को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है जबकि 2 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइब भी कर चुके हैं।
आलिया भट्ट के नए चैनल का नाम ‘ALIABE’ है। बताते चलें कि आलिया के फैंस अब आलिया भट्ट से जुड़ी हर छोटी-बात को जानते हुए उन्हें अब और करीब से जान पाएंगे।

इस यूट्यूब चैनल में आलिया ना सिर्फ अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी सीखों को फैंस के साथ शेयर करेंगी बल्कि मूवी के दौरान आलिया की सेट पर मस्ती के क्लिप्स भी फैंस इस चैनल पर देख पाएंगे।

आलिया अपने यू ट्यूब चैनल को इंट्रोड्यूज़ करवाते हुए बताती हैं कि अब तक वह इंस्टाग्राम और ट्वीटर के जरिए ही फैंस से जुड़ी थी, लेकिन इस यू ट्यूब चैनल के जरिए फैंस अब उन्हें ज्यादा करीब से जान पाएंगे।

इसके साथ ही आलिया अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस से जुड़ी टिप्स भी फैंस के साथ साझा करेंगी। आलिया के विचार भी अहम मुद्दों पर जानने को फैंस को इस यू ट्यूब चैनल पर मिलेंगे। इसके साथ ही अपने चैनल का इंट्रो फैंस के साथ करवाने के बाद आलिया ने मूवी के सेट पर की गई अपनी मस्ती के फनी क्लिप्स भी फैंस के साथ शेयर किये। इसके अलावा आलिया ने रवीना टनटन स्टारर गाना टिप-टिप बरसा पानी भी नए अंदाज़ में रिक्रिएट किया।
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हुए हाल ही में आलिया ने फैंस के साथ माँ की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं इससे पहले आलिया की रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉक में स्पॉट होने की न्यूज़ भी चर्चा में रही थी।

बात अगर आलिया की पर्सनल लाइफ की करें तो इन दिनों आलिया-रणबीर की जोड़ी बॉलिवुड की फेमस जोड़ी बनी हुई है। अक्सर आलिया रणबीर के साथ स्पॉट हो ही जाया करती हैं।

बताते चलें कि आलिया ने भी रणबीर कपूर के साथ रिलेशन वाली बात साफ तौर पर कबूली तो नहीं है पर इंकार भी नहीं किया है।

आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग के लिए बनारस पहुंची हुई हैं। आलिया की यह फिल्म 2020 यानि अगले साल रिलीज़ होनी है।