कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर ने बटोरी दर्शकों की वाहवाही

काफी विवादों के बाद कंगना रनौत फिल्म मेंटल है क्या एक नए टाइटल के साथ ‘जजमेंटल है क्या का ट्रेलर ल़ॉन्च हो गया है। कंगना और रावकुमार राव स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की वाहवाही बटोर ली है।

Image result for kangana ranaut mental hai kya TRAILER LAUNCH PROGRAM

अलग अंदाज़ में पहुँची बॉलिवुड क्वीन कंगना रनौत ने मूवी के लॉन्च प्रोग्राम में पहुँच कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

हालांकि मूवी के ट्रेलर ल़ॉन्च के प्रोग्राम में फिल्म के कोस्टार राजकुमार राव नज़र नहीं आए।

बेहतरीन ड्रेस सेंस के साथ कंगना ने मूवी की टीम के साथ पहुंच कर दर्शकों की लाइमटाइम बटोरी। कंगना का बेहरतीन अंदाज़ दर्शकों को खूब भाया। गौरतलब है कि लीक से हट कर फिल्म बनी होने के  कारण कंगना की इस फिल्म को विवादों का सामना काफी समय से करना पड़ रहा था।

जहाँ एक ओर फिल्म का टाइटल फिल्म के विवादों में होने की वज़ह बन रहा था वहीं फिल्म के पोस्टर भी विवाद में रहे। बता दें कि इससे पहले जब फिल्म मेंटल है क्या के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किये गए थे, तो उनमें खामियाँ बताई गयीं थीं।

कंगता रनौत और उनके को-स्टार राजकुमार राव इन पोस्टर में अजीबोगरीब हरकत करते नज़र आए थे।

Image result for kangana ranaut mental hai kya TRAILER LAUNCH PROGRAM

जहाँ एक ओर फिल्म के यह पोस्टर दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर बढ़ा रहे थे। वहीं इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा कर दिया। हालाँकि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने से कुछ दिन पूर्व ही फिल्म का टाइटल बदल दिया गया था। फिल्म का नाम पहले ‘मेंटल है क्या’ रखा गया था लेकिन अब फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ कर दिया गया है।

Image result for KANGANA MENTAL HAI KYA HD IMAGES

फिल्म के टाइटल बदलने के साथ ही ‘बालाजी टेलीफिल्मस’ के प्रवक्ता का बयान भी आया था। उनका कहना था कि वे मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित संवेदनाओं को समझते हैं इसलिए फिल्म के मेकर्स नें फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ कर दिया है। हालांकि उनकी भावनाएं किसी को आहत करने की नहीं थी।

वहीं फिल्म के प्रवक्ता ने फिल्म में कंगना व राजकुमार राव की एक्टिंग की भी सराहना की। बता दें कंगना और राजकुमार राव के फैंस को फिल्म के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

Image result for KANGANA MENTAL HAI KYA HD IMAGES NEW POSTER

क्यों कि कंगना और राजकुमार राव की लीक से हट कर बनी यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ होगी। इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की वाहवाही बटोर चुका है। फिल्म का ट्रेलर लगभग 2:30 मिनट की अवधि का है। जिसमें फिल्म के मुख्य किरदारों बॉबी और केशव की कहानी की एक झलक दर्शकों को दिखती है।

Image result for KANGANA JUDGEMENTAL HAI KYA

गौरतलब है कि कंगना रनौत और राजकुमार राव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। इनकी एक्टिंग को अक्सर इनकी फिल्मों से सराहा जाता है।

Image result for kangana ranaut mental hai kya TRAILER LAUNCH PROGRAM

बात अगर कंगना रनाउत की करें तो बता दें कि पिछले दिनों कंगना को रितिक रोशन की बहन सुनैना के विवाद में भी एक मुख्य किरदार के रूप में देखा गया था। लीक से हटकर बनाने वाले बॉलिवुड सितारों में कंगना रनौत टॉप पर रहती हैं।