काफी विवादों के बाद कंगना रनौत फिल्म ‘मेंटल है क्या’ एक नए टाइटल के साथ ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर ल़ॉन्च हो गया है। कंगना और रावकुमार राव स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की वाहवाही बटोर ली है।

अलग अंदाज़ में पहुँची बॉलिवुड क्वीन कंगना रनौत ने मूवी के लॉन्च प्रोग्राम में पहुँच कर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
हालांकि मूवी के ट्रेलर ल़ॉन्च के प्रोग्राम में फिल्म के कोस्टार राजकुमार राव नज़र नहीं आए।
बेहतरीन ड्रेस सेंस के साथ कंगना ने मूवी की टीम के साथ पहुंच कर दर्शकों की लाइमटाइम बटोरी। कंगना का बेहरतीन अंदाज़ दर्शकों को खूब भाया। गौरतलब है कि लीक से हट कर फिल्म बनी होने के कारण कंगना की इस फिल्म को विवादों का सामना काफी समय से करना पड़ रहा था।
जहाँ एक ओर फिल्म का टाइटल फिल्म के विवादों में होने की वज़ह बन रहा था वहीं फिल्म के पोस्टर भी विवाद में रहे। बता दें कि इससे पहले जब फिल्म मेंटल है क्या के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किये गए थे, तो उनमें खामियाँ बताई गयीं थीं।
कंगता रनौत और उनके को-स्टार राजकुमार राव इन पोस्टर में अजीबोगरीब हरकत करते नज़र आए थे।

जहाँ एक ओर फिल्म के यह पोस्टर दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर बढ़ा रहे थे। वहीं इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा कर दिया। हालाँकि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने से कुछ दिन पूर्व ही फिल्म का टाइटल बदल दिया गया था। फिल्म का नाम पहले ‘मेंटल है क्या’ रखा गया था लेकिन अब फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ कर दिया गया है।
फिल्म के टाइटल बदलने के साथ ही ‘बालाजी टेलीफिल्मस’ के प्रवक्ता का बयान भी आया था। उनका कहना था कि वे मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित संवेदनाओं को समझते हैं इसलिए फिल्म के मेकर्स नें फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ कर दिया है। हालांकि उनकी भावनाएं किसी को आहत करने की नहीं थी।
वहीं फिल्म के प्रवक्ता ने फिल्म में कंगना व राजकुमार राव की एक्टिंग की भी सराहना की। बता दें कंगना और राजकुमार राव के फैंस को फिल्म के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

क्यों कि कंगना और राजकुमार राव की लीक से हट कर बनी यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ होगी। इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की वाहवाही बटोर चुका है। फिल्म का ट्रेलर लगभग 2:30 मिनट की अवधि का है। जिसमें फिल्म के मुख्य किरदारों बॉबी और केशव की कहानी की एक झलक दर्शकों को दिखती है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत और राजकुमार राव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं। इनकी एक्टिंग को अक्सर इनकी फिल्मों से सराहा जाता है।

बात अगर कंगना रनाउत की करें तो बता दें कि पिछले दिनों कंगना को रितिक रोशन की बहन सुनैना के विवाद में भी एक मुख्य किरदार के रूप में देखा गया था। लीक से हटकर बनाने वाले बॉलिवुड सितारों में कंगना रनौत टॉप पर रहती हैं।