फिल्म साहो के पहले गाने ‘फिज़िको संय्या’ में श्रद्धा-प्रभास के ठुमकों ने बढ़ाई दर्शकों की बेताबी

फेमस साउथ एक्टर प्रभास और बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो के पहले गाना का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। ‘फ़िज़िको संय्या गाना साहू फिल्म का पहला गाना है जिसमें बॉलिवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साउथ एक्टर प्रभास के साथ गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं।

Image result for prabhas and shraddha kapoor

प्रभास की एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म की एक झलक पाने को दर्शक काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।

अब जाकर कहीं फिल्म के पहले गाने के टीज़र ने फ़िज़िको संय्या ने दर्शकों के दिलों को कुछ राहत पहुंचाई है। हालांकि फिल्म के पोस्टर भी कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर दिये गए थे।

बता दें फिल्म का पहला गाना फ़िज़िको संय्या का अभी केवल टीज़र ही रिलीज़ हुआ है पूरा गाना 8 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा। प्रभास की इस फिल्म का टीज़र भी बीते 14 जून को रिलीज़ कर दिया गया था।

और अब फिल्म के पहले गाने का टीज़र भी दर्शकों के बीच आ चुका है। गाने के टीज़र को रिलीज़ हुए अभी 1 घंटा भर ही हुआ है कि 90 हज़ार के आस-पास लोग गाने के टीज़र को पसंद कर चुके हैं।

Image result for prabhas and shraddha kapoor

फिल्म बाहुबली से चर्चा में आए साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर प्रभास एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ खास करने की उम्मीद से साहो फिल्म में नज़र आय़ेंगें। गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास की हिरोइन बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर होगीं।

Image result for prabhas and shraddha kapoor

हालांकि साउथ के फेमस डायरेक्टर राजा मौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद से प्रभास की अगली फिल्म साहो की चर्चा दर्शकों में बहुत पहले से ही होने लगी थी।

Related image

बाहुबली फिल्म से पॉपुलर हुए प्रभास के एक्शन सींस औऱ कमाल की एक्टिंग ने एक बड़े दर्शक वर्ग का दिल जीत लिया था। जहाँ एक ओर साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Image result for BAHUBALI 2 HD IMAGES

वहीं दर्शक साहो फिल्म में प्रभास और श्रद्धा की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें डायरेक्टर सुजीत के डायरेक्शन में बन रही फिल्म साहो केवल हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी।

Related image

प्रभास की जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन सींस के साथ प्रभास और श्रद्धा के रोमांस का तड़का भी फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रभास तो एक्शन सींस में नज़र आयेंगे ही फिल्म में प्रभास की कोस्टार श्रद्धा कपूर भी एक्शन सींस करते नज़र आयेंगी।

Image result for prabhas and shraddha kapoor

हालांकि इससे पहले भी बॉलिवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ स्टारर बॉलिवुड फिल्म बागी में भी एक्शन सीन फिल्माते नज़र आयीं थीं।

Image result for shraddha kapoor ACTION SCENE IN BAGGI

बता दें कि प्रभास-श्रद्धा की इस बेहतरीन जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का दर्शकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल और मलयालम चार भाषाओं में आने वाली प्रभास की यह फिल्म आने वाली 15 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी।

Related image

तब तक तो प्रभास के फैंस को फिल्म के लिए थोड़ा बहुत इंतज़ार दिल थाम कर करना ही होगा। देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास-श्रद्धा की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना क्या कमाल दिखा पाती है।