फेमस साउथ एक्टर प्रभास और बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो के पहले गाना का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। ‘फ़िज़िको संय्या’ गाना साहू फिल्म का पहला गाना है जिसमें बॉलिवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साउथ एक्टर प्रभास के साथ गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं।

प्रभास की एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म की एक झलक पाने को दर्शक काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।
अब जाकर कहीं फिल्म के पहले गाने के टीज़र ने फ़िज़िको संय्या ने दर्शकों के दिलों को कुछ राहत पहुंचाई है। हालांकि फिल्म के पोस्टर भी कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर दिये गए थे।
बता दें फिल्म का पहला गाना फ़िज़िको संय्या का अभी केवल टीज़र ही रिलीज़ हुआ है पूरा गाना 8 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा। प्रभास की इस फिल्म का टीज़र भी बीते 14 जून को रिलीज़ कर दिया गया था।
और अब फिल्म के पहले गाने का टीज़र भी दर्शकों के बीच आ चुका है। गाने के टीज़र को रिलीज़ हुए अभी 1 घंटा भर ही हुआ है कि 90 हज़ार के आस-पास लोग गाने के टीज़र को पसंद कर चुके हैं।

फिल्म बाहुबली से चर्चा में आए साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर प्रभास एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ खास करने की उम्मीद से साहो फिल्म में नज़र आय़ेंगें। गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास की हिरोइन बॉलिवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर होगीं।

हालांकि साउथ के फेमस डायरेक्टर राजा मौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली की सफलता के बाद से प्रभास की अगली फिल्म साहो की चर्चा दर्शकों में बहुत पहले से ही होने लगी थी।
बाहुबली फिल्म से पॉपुलर हुए प्रभास के एक्शन सींस औऱ कमाल की एक्टिंग ने एक बड़े दर्शक वर्ग का दिल जीत लिया था। जहाँ एक ओर साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

वहीं दर्शक साहो फिल्म में प्रभास और श्रद्धा की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें डायरेक्टर सुजीत के डायरेक्शन में बन रही फिल्म साहो केवल हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी।

प्रभास की जबरदस्त एक्टिंग और एक्शन सींस के साथ प्रभास और श्रद्धा के रोमांस का तड़का भी फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके साथ ही प्रभास तो एक्शन सींस में नज़र आयेंगे ही फिल्म में प्रभास की कोस्टार श्रद्धा कपूर भी एक्शन सींस करते नज़र आयेंगी।
हालांकि इससे पहले भी बॉलिवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ स्टारर बॉलिवुड फिल्म बागी में भी एक्शन सीन फिल्माते नज़र आयीं थीं।

बता दें कि प्रभास-श्रद्धा की इस बेहतरीन जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का दर्शकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल और मलयालम चार भाषाओं में आने वाली प्रभास की यह फिल्म आने वाली 15 अगस्त को रिलीज़ की जाएगी।

तब तक तो प्रभास के फैंस को फिल्म के लिए थोड़ा बहुत इंतज़ार दिल थाम कर करना ही होगा। देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास-श्रद्धा की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर अपना क्या कमाल दिखा पाती है।