देश के महाबजट से जुड़े सरकार के बड़े ऐलान

देश का आम बज़ट केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज संसद में पेश किया जा चुका है। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन राज्यसभा में कल ही देश के बज़ट की एक झलक बजट के आर्थिक सर्वे के दौरान पेश कर चुकी थीं।

Image result for budget 2019 nirmala sitharaman hd images

आज देश की आम बजट से जुड़े कुछ मुख्य ऐलान भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान किये गए। लोकसभा में आज निर्मला सीतारमन ने बजट से जुड़ी सभी मुख्य बातों का ब्यौरा दिया।

Image result for nirmala sitharaman

हालांकि भारी मतों से विजयी मोदी सरकार के कार्यकाल में कुछ नयी बातें पहले सामने आयीं। हर बार की तरह बजट का लाल ब्रीफकेस की जगह केंद्रीय वित्त मंत्री बहीखाते के साथ कैमरों में कैद हुईं। जानें वर्तमान सरकार के देश के आम बज़ट से जुड़े बड़े ऐलान-

Image result for nirmala sitharaman

स्वच्छता को लेकर बड़ा ऐलान- स्वच्छता को प्रमोट करती मोदी सरकार ने इस बार आम बजट में स्वच्छता के मुद्दे को गहनता से लेते हुए, शौचालयों के निर्माण की बात कही।

Image result for modi sarkar swachh bharat sochalay

सरकार देगी डिज़िडल क्षेत्र को बढ़ावा- शहरों व गाँवों के अंतर को पाटने के लिए मौजूदा सरकार ने 2 करोडं लोगों को डिज़िटल रूप से साक्षर बनाया है। आगे भी सरकार डिजिटल क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए कार्य करेगी।

Image result for digital sector

किसानों को ऊर्जादाता बनाने पर होगा काम- मोदी सरकार ने अपने आम बजट में किसानों के विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए खेती के कार्यों के लिए प्राइवेट आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की बात कही।

Image result for indian happy farmer

टैक्स में छूट के भी ऐलान– ई वाहनों पर जीएसटी 12% से घटकर अब केवल 5% ही होगा। वहीं ब्याज पर छूट की सीमा अब 2 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख कर दी गयी है।

Image result for home loan hd images

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन नें बड़ा ऐलान करते हुऐ कहा कि 45 लाख के घर खरीदने पर 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके साथ ही कॉरपोरेट टैक्स में कटौती अभी भी जारी रहेगी। हाउसिंग लोन पर 3.5 लाख की छूट भी दी जाएगी।

Image result for income tax hd images

5 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अतिरिक्त सरकार ने 2 से 5 करोड़ रूपये की आय पर 3% अतिरिक्त टैक्स लगाया है। 10 करोड़ से ज्यादा कमानेवालों को ज्यादा टैक्स देने की बात भी वित्त मंत्री ने रखी।

Related image

खाद्य सुरक्षा पर सरकार का बड़ा खर्चः सरकार ने कहा कि सरकार ने खाद्य सुरक्षा पर दोगुना खर्च किया है।

Image result for harit bharat hd images

मौजूदा सरकार के आम बजट में भॉतिक और सामाजिक अवसंरचना निर्माण, हरित भारत, डिजिटल इंडिया, चिकित्सा उपकरणों, मेक इन इंडिया जैसे विषयों पर सरकार का फोकस रहने की बात भी कही।

Image result for health hd images

सरकार की बड़ी घोषणाओं में, 2024 तक हर घर को नल से जल पहुंचाने, महिलाओं के जनधन खातों में 5 हजार का ऑवरड्राफ्ट देने, इलेक्ट्रोनिक वाहनों को 3 साल में 10 हजार करोड़ मिलने, कार्गो के लिए जलमार्ग के प्रयोग पर ध्यान देने, मीडिया में विदेशी निवेश को मंजूरी देने, छोटे उद्यमों को शीघ्र लोन देने, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाने, विदेशी छात्रों के लिए स्टडी इन इंडिया की मुख्य बातें रहीं।