बॉलिवुड के गली ब्वॉय रणवीर सिंह के लिए आज का दिन खास है। आज बॉलिवुड की इस बेहतरीन कलाकार का जन्मदिन है। अभिनय की दुनिया नाम व शोहरत कमाने वाले एक्टर रणवीर सिंह बॉलिवुड के टॉप एक्टर माने जाते हैं।

दीपिका पादुकोण से बेइंताह मोहब्बत से लेकर उनसे शादी का सफर रणवीर का बेहद रोमांचक रहा है। बॉलिवुड में अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाने तक का सफर रणवीर का बेहद कम समय का रहा है।

आज बॉलिवुड में अपनी अलग पहचान बना कर रणवीर करोड़ों फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं।
अपने दिलकश अंदाज़ और चुलबुले मिज़ाज से लेकर हमेशा हँसते खिलखिलाते रणवीर अपने फैशन के अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

पत्नी दीपिका की किसी तस्वीर पर प्यार भरा कमेंट हो या दोस्तों की टांग खींचते का कमेंट रणवीर जब-तक फैंस को गुदगुदाने का काम कर ही जाते हैं।
अपने खास दिन पर रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म जो कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की कहानी पर आधारित है, का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म का नाम 83 है। रणवीर ने यह पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया है। रणवीर की फिल्म के इस पोस्टर में रणवीर कपिल देव के लुक में नज़र आ रहे हैं। लगभग दो घंटे पहले पोस्ट हुए फिल्म के पोस्टर में रणवीर के इस अंदाज़ को 1 लाख से ज्यादा फैंस अब तक लाइक कर चुके हैं।

बैंड बाजा बारात के बिट्टू शर्मा के चुलबुले अंदाज से लेकर गली ब्वॉय के जूनूनी अंदाज तक का सफर रणवीर सिंह का सबसे जुदा और खास रहा है।

हाल ही गली ब्वॉय रणवीर का अंदाज दर्शकों के बीच इतना फेमस हुआ कि देश की गली-गली से रैप गाते गली ब्वॉय निकलने लगे। रणवीर सिंह के जूनूनी रैपर के किरदार वाली इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत सफलता के नए आयाम बनाए थे।

इससे पहले रणवीर के दमदार अभिनय का परिचय दर्शकों को फिल्म पद्मावत से मिला था। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बाद रीलिज़ हो पाई थी, पर जब यह रीलिज़ हुई तो फैंस रणवीर के दमदार अभिनय के कायल हो गए।

फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद भी रणवीर फिल्म के हीरो बन कर उभरे थे। असल जिंदगी में दीपिका पादुकोण से बदले में बहुत कुछ ना चाहने वाली सच्ची मोहब्बत ने भी रणवीर की अलग पहचान दर्शकों के बीच बनाई है।
वहीं रणवीर की दीपिका से शादी की खूबसूरत तस्वीरें आज भी फैंस के दिल में एक खास जगह बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि बॉलिवुड की खूबसूरत जोड़ियों में रणवीर-दीपिका की गिनती हमेशा टॉप पर की जाती है। अपनी सच्ची मोहब्बत पा लेने के बाद रणवीर सिंह अभिनय में और निखरे हैं।

जहाँ बॉलिवुड में एक ओर नेपोटिज्म की बात बॉलिवुड सितारों द्वारा रखी जाती है वहीं रणवीर सिंह इस विषय में एक अच्छा उदाहरण मिलता है। बॉलिवुड में कोई गॉड फादर ना होने के बाद भी रणवीर की पहचान बॉलिवुड में आज सबसे अलग है। और यह बतौर उनकी खुद की काबिलियत का ही परिचय है।
यह बात ऱणवीर ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी कि पद्मावत में नेगेटिव किरदार के लिए उन्हें खुद को कई दिनों तक बंद कमरे में बंद रखा था। ताकि किरदार और निखर सके। जिसके बाद उन्हें खुद कुछ मानिसक यातनाओं को झेलना पड़ा था।