जन्मदिन पर वायरल हुआ, रणवीर का कपिल देव वाला दिलकश अंदाज़

बॉलिवुड के गली ब्वॉय रणवीर सिंह के लिए आज का दिन खास है। आज बॉलिवुड की इस बेहतरीन कलाकार का जन्मदिन है। अभिनय की दुनिया नाम व शोहरत कमाने वाले एक्टर रणवीर सिंह बॉलिवुड के टॉप एक्टर माने जाते हैं।

Image result for ranveer singh hd wallpaper

दीपिका पादुकोण से बेइंताह मोहब्बत से लेकर उनसे शादी का सफर रणवीर का बेहद रोमांचक रहा है। बॉलिवुड में अपने अभिनय से अपनी पहचान बनाने तक का सफर रणवीर का बेहद कम समय का रहा है।

Image result for ranveer singh WITH DEEPIKA ROMANTIC hd wallpaper

आज बॉलिवुड में अपनी अलग पहचान बना कर रणवीर करोड़ों फैंस के दिलों पर राज़ करते हैं।

अपने दिलकश अंदाज़ और चुलबुले मिज़ाज से लेकर हमेशा हँसते खिलखिलाते रणवीर अपने फैशन के अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

Image result for ranveer singh hd wallpaper

पत्नी दीपिका की किसी तस्वीर पर प्यार भरा कमेंट हो या दोस्तों की टांग खींचते का कमेंट रणवीर जब-तक फैंस को गुदगुदाने का काम कर ही जाते हैं।

अपने खास दिन पर रणवीर ने अपनी आने वाली फिल्म जो कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की कहानी पर आधारित है, का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म का नाम 83 है।  रणवीर ने यह पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया है। रणवीर की फिल्म के इस पोस्टर में रणवीर कपिल देव के लुक में नज़र आ रहे हैं। लगभग दो घंटे पहले पोस्ट हुए फिल्म के पोस्टर में रणवीर के इस अंदाज़ को 1 लाख से ज्यादा फैंस अब तक लाइक कर चुके हैं।

Image result for ranveer singh IN BAND BAJA BARAT hd

बैंड बाजा बारात के बिट्टू शर्मा के चुलबुले अंदाज से लेकर गली ब्वॉय के जूनूनी अंदाज तक का सफर रणवीर सिंह का सबसे जुदा और खास रहा है।

Image result for ranveer singh IN GULLY BOY hd

हाल ही गली ब्वॉय रणवीर का अंदाज दर्शकों के बीच इतना फेमस हुआ कि देश की गली-गली से रैप गाते गली ब्वॉय निकलने लगे। रणवीर सिंह के जूनूनी रैपर के किरदार वाली इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत सफलता के नए आयाम बनाए थे।

Image result for ranveer singh IN PADMAWAT hd

इससे पहले रणवीर के दमदार अभिनय का परिचय दर्शकों को फिल्म पद्मावत से मिला था। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बाद रीलिज़ हो पाई थी, पर जब यह रीलिज़ हुई तो फैंस रणवीर के दमदार अभिनय के कायल हो गए।

Image result for ranveer singh WITH DEEPIKA hd

फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद भी रणवीर फिल्म के हीरो बन कर उभरे थे। असल जिंदगी में दीपिका पादुकोण से बदले में बहुत कुछ ना चाहने वाली सच्ची  मोहब्बत ने भी रणवीर की अलग पहचान दर्शकों के बीच बनाई है।

Image result for ranveer singh WITH DEEPIKA hd wallpaper

वहीं रणवीर की दीपिका से शादी की खूबसूरत तस्वीरें आज भी फैंस के दिल में एक खास जगह बनाए हुए हैं।

Image result for ranveer singh WITH DEEPIKA hd

गौरतलब है कि बॉलिवुड की खूबसूरत जोड़ियों में रणवीर-दीपिका की गिनती हमेशा टॉप पर की जाती है। अपनी सच्ची मोहब्बत पा लेने के बाद रणवीर सिंह अभिनय में और निखरे हैं।

Image result for ranveer singh hd गसोुाे

जहाँ बॉलिवुड में एक ओर नेपोटिज्म की बात बॉलिवुड सितारों द्वारा रखी जाती है वहीं रणवीर सिंह इस विषय में एक अच्छा उदाहरण मिलता है। बॉलिवुड में कोई गॉड फादर ना होने के बाद भी रणवीर की पहचान बॉलिवुड में आज सबसे अलग है। और यह बतौर उनकी खुद की काबिलियत का ही परिचय है।

Related image

यह बात ऱणवीर ने खुद फैंस के साथ शेयर की थी कि पद्मावत में नेगेटिव किरदार के लिए उन्हें खुद को कई दिनों तक बंद कमरे में बंद रखा था। ताकि किरदार और निखर सके। जिसके बाद उन्हें खुद कुछ मानिसक यातनाओं को झेलना पड़ा था।