कल देश का आम बजट मोदी सरकार द्वारा लाया गया था, जो दिन भर का महत्वपूर्ण विषय भारत की आम जनता के लिए बना रहा था। देश भर की निगाहें देश के आम बज़ट पर टिकी हुई थीं। भारी मतों से विजयी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट पर देश की जनता की अलग-अलग उम्मीदें भी देश के आम बजट से जुड़ी होना लाजमी था।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जब लाल ब्रीफकेश की जगह लाल फाइलों के साथ संसद पहुँची तो हर वर्ग को उस लाल पोथी में खुद के लिए कुछ ना कुछ बड़ा होने की उम्मीदें भी लगा ली गयी थीं। वहीं जब वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन ने बज़ट से जुड़े बड़े ऐलान संसद में किये तो कुछ वर्ग बजट से नाखुश होते नज़र आए। पूरे बजट में देश के मध्यम वर्ग को आस थी कि मोदी सरकार उनके लिए टैक्स में छूट का प्रबंध करने और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कार्य करेगी। लेकिन पूरे बजट बहुत कुछ खास ना पाने के बाद देश का मध्यम वर्ग खासा मोदी सरकार से निराश नज़र आया।
Middle class is waiting for the benefits for them in the budget #Budget2019 pic.twitter.com/sdrOJBjFVR
— Subham (@subhsays) July 5, 2019
कल पूरे दिन बज़ट के एक से बढ़कर एक बड़े ऐलानों के बीच मध्यम वर्ग खुद के लिए भी कुछ ना कुछ बड़ा मोदी सरकार की ओर से खोजता रहा। वहीं कुछ खास ना मिलने पर इसी मध्यम वर्ग का गुस्सा मोदी सरकार पर सोशल मिडिया में जोक्स और मिमिक्स के रूप में देखने को मिल रहा है।
तेल-पेट्रोल, डिजिटल वस्तुओं, फर्नीचर, किताबें, प्लास्टिक औऱ स्टील प्रोडक्टस की कीमतों में बढ़ोतरी ने एक खास वर्ग को निराश किया। सोशल मीडिया पर लोगों के बज़ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाऐं आ रही हैं।

लोग ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाऐं देते नज़र आए। बजट को लेकर बन रहे इस मिमिक्स में लोग फिल्मी डायलोग्स का सहारा ले रहे हैं।

एक मज़ेदार मिमिक में पारले के बिस्किट पर बनी छोटी लड़की के हाथों का ईशारा मोदी सरकार से कुछ ना मिलने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
Middle class looking for benefits for them in the budget. #Budget2019 pic.twitter.com/8hsi3BYHhU
— Sharad Kotriwala (@ModijiKaHathHai) July 5, 2019
एक अन्य मिमिक में ऑल इज वेल फिल्म के शरमन जोशी जब एग्जाम का रिजल्ट आने पर अपना नाम लिस्ट में नीचे से चेक करते हैं वही स्थिति मध्यम वर्ग ट्वीट के जरिए अपनी दिखाते नजर आय़ा।
Middle class people trying to see the benefits they get in the #Budget2019 pic.twitter.com/XLY3qdpA5u
— Fire & Caffeine (@apurv_shaurya) July 5, 2019
वहीं तीसरे मिमिक में कोई मिल गया के रितिक रोशन जब चश्मा लगाए कहते हैं कि माँ मुझे कुछ नज़र नहीं आ रहा है यही स्थिति एक खास वर्ग मोदी सरकार से कुछ ना मिलने पर दिखाते नज़र आया।
Every Layman during the #Budget2019 pic.twitter.com/B3OuWnQnTH
— MastAadmi 🇮🇳 (@EkMastAadmi) July 5, 2019
देश की जनता को देश की सरकार से मिलने की उम्मीद तो बहुत कुछ थी लेकिन हाथ कुछ खास ना आने पर मध्यम वर्ग के मिमिक्स आज लगभग पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाए रहे।