जेट एयरवेज की प्लाइट में यात्रियों के नाक- कान से बहने लगा खून

मुंबई से जयपुर जाने वाली प्लाइट में अचानक से हडकंप मच गया जब फ्लाइट में बैठे यात्रियों के कान- नाक से खून बहने लगा। फ्लाइट  ने जैसे ही उड़ान भरी थोड़ी ही देर बाद उसमें सवार कई यात्रियों के नाक-कान से खून बहने लगा. यात्रियों की ऐसी हालत की वजह से तुरंत फ्लाइट को वापस मुंबई लौटाया गया

 

बता दें कि ये हादसा केबिन क्रू की लापरवाही की वज़ह से हुआ. मुंबई से जयपुर जा रही जेट एयरवेज की इस फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था. इस वजह से फ्लाइट में ऑक्सीजन की कमी हो गई. और फ्लाइट में सवार 166 में से 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा था. कुछ को सिरदर्द भी होने लगा

.
यात्रियों की परेशानी और शिकायत के बाद फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटाया गया. यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है। लेकिन ये बहुत बड़ी लापरवाही सामने आयी है. क्योंकि इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।