नई दिल्लीी, 18 सितंबर 2018 : बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री और भारत की सबसे बड़ी अदाकाराओं में से एक, सनी लियोनी ने आज मैडम तुसाद मैं अपने पहले पुतले का अनावरण करने के साथ, एक और सम्मान हासिल किया है। लियोनी के आकर्षक पुतले को उत्तेजक एवं फन पोज में बनाया गया है,। सनी के फैंस अब सनी के साथ सेल्फी ले सकते हैं, जिसके लिए अब मुंबई जाने की जरुरत नहीं पडेगी. सनी के पुतले से उनके सिग्ने चर परफ्यूतम ‘लस्ट् बाय सनी’ की खुशबू आयेगी।

कनाडा में जन्मीं, भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल सनी को कई फिल्मों एवं टीवी शोज में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने इतने कम समय में जो शोहरत हासिल की है, वह कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है। तुसाद में उनका आकर्षक पुतला 200 से अधिक मेजरमेंट का मदद से बनाया गया है। इसके लिए मुंबई में अभिनेत्री के साथ सिटिंग सेशन भी किये गये। यह पुतला दुनिया भर के फैंस के लिए उनके प्रचलित पोज की शानदार प्रतिकृति है।

उत्सााहित सनी लियोनी ने कहा, “यह मेरे लिए एक बेहद खास पल है और मैं मैडम तुसाद की आभारी हूं जिन्होंने इतना सुंदर पुतला बनाया है। इस दौरान सीटिंग सेशन से लेकर पुतले के पूरे होने तक काफी अद्भुत अनुभव मिला। मैं इसके परिणाम से बहुत प्रभावित हूं और मैडम तुसाद की टीम को उनकी कड़ी मेहनत एवं हुनर के लिए धन्यतवाद देती हूं।” श्री अंशुल जैन, मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर एवं डायरेक्टमर ने कहा, “बॉलीवुड की सबसे बड़ी सेंसेशन में से एक, सनी लियोनी के दुनिया भर में ढेरों प्रशंसक हैं। उनका पुतला बनाना हमारे लिए एक शानदार अनुभव रहा और हमें उम्मीनद है कि यह उनके प्रशंसकों को उनके साथ यादें बनाने का जीवनकालिक अवसर देगा। हम आप सभी का अपने सेलेब्रिटी से मिलने और मस्तीं करने के लिए स्वागत करते हैं।

मैडम तुसाद दिल्ली के एक प्रमुख आकर्षक स्थलों में से एक है। यह ग्लैमर, स्पोेर्ट्स, इतिहास, राजनीति की आकर्षक दुनिया के किरदारों को एक ही छत के नीचे लेकर आने के लिये विख्या्त है। यहां योजनागत थीम्डै एवं इंटरैक्टिव एरियाज हैं जहां मशहूर सेलेब्रिटीज का कुशल एवं खोजपरक विवेचन किया गया है। आगंतुकों को सेलेब्रिटीज के जीवंत पुतलों के साथ बात करने के लिए प्रोत्सा हित किया जाता है। ये पुतले वैक्सन आकर्षण के अनूठेपन को प्रदर्शित करते हैं। इस अट्रैक्शान के लिए टिकट https://www.madametussauds.com/delhi/en पर उपलब्ध हैं।

मैडम तुसाद के विषय में .मैडम तुसाद में दुनिया भर में 10 मिलियन से अधिक अतिथियों का स्वातगत किया जाता है, और यह आपको बेहतरीन फेम अनुभव करने का मौका देता है।मैडम तुसाद के दुनिया भर में न्यूेयॉर्क से लेकर शंघाई और एम्सकटर्डम से लेकर सिडनी और लंदन, जहां से कहानी की शुरुआत हुई तक, 23 से अधिक अनूठे लोकेशंस हैं। अपने 250 वर्षों के इतिहास में, मैडम तुसाद ने एकदम एकदम सटीक, उम्दाह विवरण के साथ हजारों सेलेब्रिटीज, स्टापर्स और हीरोज को जीवंत किया है, यह आगंतुकों को अपने आइडल्सद के साथ खड़े होने और स्ट र्स तक पहुंच बनाने का शानदार मौका देता है।

मैडम तुसाद की मशहूर दुनिया में खो जाईये और 2018 में अमीर एवं चर्चित हस्तियों की जिंदगी का अनुभव लीजिये। स्टार बनने का अवसर जारी है। अपने ऐतिहासिक कलात्ममक विधियों (जोकि सदियों पुरानी हैं), शानदार सेट्स और अग्रणी आधुनिक तकनीकों के संयोजन के जरिये, अतिथिगण फेम का अनुभव कर सकते हैं और अद्भुत ऐक्शरन के करीब आ सकते हैं….