घूमने के शौकीन लोगों के लिए आज हम लेकर आए हैं भारत के जन्नतों में शामिल खूबसूरत राज्य पश्चिम बंगाल। भारत के इस पूर्वी राज्य में भारत का स्वर्ग बसता है।

यदि आप इन दिनों भारत में ही कहीं घूमने के लिए खूबसूरत जगह ढूँढ़ रहे हैं तो भारत के इस खूबसूरत राज्य को चुन सकते हैं। वैसे तो पश्चिम बंगाल राज्य की खूबसूरती दार्जीलिंग शहर में बसती है, लेकिन क्या आप जानते हैं दार्जिलिंग के अलावा भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह प्रकृति की सुंदरता को समटे यहाँ मिलती हैं।

तो चलिए ले चलते हैं आपको भारत के ही खूबसूरत राज्य पश्चिम बंगाल में जहाँ बसता है धरती का स्वर्ग-
बात अगर पश्चिम बंगाल की, की जा रही हो और दार्जिलिंग में बसते जन्नत का ही जिक्र ना हो, भला यह भी कैसे हो सकता है।
पश्चिम बंगाल में प्रकृति की खूबसूरती को खुद में संजोए स्वर्ग सी खूबसूरती में सजता है यह शहर। दार्जिलिंग में आपको घूमने के लिए एक से एक जगहें मिलती हैं। जिनमें से कुछ खास हैं-
बार्बोटे रॉक गार्डनः वॉटर फॉल के खूबसूरत दृश्यों के साथ प्रकृति के अद्भुत नज़ारों का संगम इस रॉक गार्डन में बसता है। य़ह दार्जिलिंग में एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है।

हैप्पी वैली टी एस्टेटः 437 एकड़ की जगह में फैली इस खूबसूरत टी एस्टेट की खूबसूरती चाय के हरे-भरे बागानों से ही सजती है। प्रकृति की सुंदरता को करीब से देखने के लिए यह एक बेहतर जगह दार्जिलिंग की है।

बताशिया लूपः कंचनजंगा पर्वतमाला की खूबसूरती के दृश्यों को करीब से देखने के लिए दार्जिलिंग का यह स्थान फेमस है। यहाँ चलने वाली टोय ट्रेन यहाँ की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।
![]()
सिलिगुड़ीः दार्जिलिंग के अलावा पश्चिम बंगाल की खूसबरती को बढ़ाता है पश्चिम बंगाल में चाय के बागानों के बीच बसा यह शहर सिलिगुड़ी। सिलीगुड़ी की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक प्रख्यात हैं। यहाँ आपको अनेकों फेमस जगह प्रकृति की खूबसूरती के दृश्यों को लिए मिलती हैं। जिनमें से फेमस है दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवेः सिलिगुड़ी की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम यहाँ स्थित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे करता है। भारत की एक मात्र मिनी रेल सुविधा होने के साथ-साथ यह रेल अपने यात्रियों को प्रकृति की रोचक कृतियों के दृश्यों को करीब से देखने का अवसर देता है।

कालिमपोंगः पश्चिम बंगाल के इस खूबसूरत शहर में प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ पल सुकून के बीताए जा सकते हैं। यहाँ की खूबसूरती कंचनजंघा पर्वतमाला श्रेणी व तिस्ता नदी की घाटी के प्राकृतिक दृश्यों में बसती है।

डुआर्सः हिमालय की शानदार तलहटी में बसा यह खूबसूरत स्थान प्रकृति के विभिन्न कृतियों को खुद में संजोया है।
![]()
यहाँ घने जंगलों, चाय के बागानों से लेकर नदियों औऱ तालाबों का मन को भा जाने वाले दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है।
संदकफू ट्रेकः संदकफू ट्रेक पश्चिम बंगाल में ट्रेकिंग के लिए फेमस जगह है। प्रकृति की खूबसूरत वादियों के बीच ट्रेक के रास्तों का आनंद इस ट्रेक को ज्यादा खूबसूरत बना देता है।

बर्फ से ढ़के रास्तों पर चलना आपको आनंदमयी कर देता है।
इन सभी जगहों की खूबसूरती के विषय में परिचय के बाद यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हमारे भारत में भी एक से एक जन्नत बसते हैं। भारत के इस राज्य पश्चिम बंगाल में भी भारत का स्वर्ग बसता है।
Good Article
West Bengal 💝best place of India
It’s my home town and I really enjoyed my vacations 😊❤️ it’s a really beautiful place full of greenery
Wow💯👌soooo nice
It’s a mixture of different different places such as hilly to plain 💫💫where we can live life to it’s fullest
Good for photoshoot 🤗💯💝
Osm 💝