चटोरों की गलियों की अड्डा आज महानगर मुंबई है। देश की दूसरी राजधानी के नाम से जाना जाने मुंबई वैसे तो फिल्मी नगरी के नाम से भी महशूर है। लेकिन महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई अपने स्ट्रीट फूड के ज़ायके के लिए भी मशहूर है।
वैसे तो मुंबई नगरी बड़े सितारों का ठिकाना है लेकिन यहाँ देश की एक बड़ी आबादी भी बसती है।

स्ट्रीट फूड की बात करें तो मुंबई के आम लोग ही इसके दीवाने नहीं हैं बल्कि फिल्मी सितारे भी यहाँ के स्वाद के दीवाने हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या मिलता है सपनों की इस नगरी में हमारे फूड के दीवानों के लिए खास-

स्ट्रीटा फूड के चटकारों में मुंबई का नाम आते ही मुंबई का मक्खन मार कर तैयार किया गया वडा पाव सबसे पहले याद आता है। आपने अक्सर सुना भी होगा कि अधिकतर फिल्मी सितारे अपने स्ट्रगल की दिनों में इसी फूड पर दिन गुज़ारा करते थे।

अब भले ही वडा पाव को वे खाने की जगह खाते हों लेकिन बता दें कि वडा पाव मुंबई नगरी का एक फेमस स्ट्रीट फूड है। मुंबई की गली-गली में आपको फेमस वडापाउ की छोटी-बड़ी स्टॉल्स मिल जाती हैं। जहाँ स्वाद के चटकारे भरे जा सकते हैं। वडा की एक से एक वैराइटी आपको यहाँ खाने को मिलती है।

मुंबई के बोरीवली इलाके की फेमस स्टॉल माँ अन्जनी ब्लैक पावभाजी का स्वाद मस्त मसका मार बटर के साथ आपको मिलता है।
स्ट्रीट फूड के मामले में मुंबई एक से एक एक्सपेरिमेंट के लिए मशहूर है। आपने पिज्ज़ा तो पहले भी खाया होगा लेकिन मुंबई में आपको पिज्ज़ा कुलचे के साथ आपके स्वाद के ज़ायके को दुगुना कर देता है।

मुंबई के चेमपुर में हरदेव ढ़ाबा आपको स्वाद का यह ज़ायका देता है। छोले और प्याज़ के साथ सर्व किया किया कुल्चा पिज्जा आपको 90 रूपये की कीमत में मिल जाता है।

अन्धेरी में नित्यानंदी डोसा स्वाद के ज़ायके को बढ़ाने और अलग करने के लिए इसे एग के कॉम्बिनेशन के साथ थाली में सज़ाते हैं। अन्धेरी में इस स्टॉल पर डोसे में एग डोसे की वैरायटी आपको लुभाती है।

भेलपुरी वैसे तो भारत देश में स्ट्रीट फूड के मामले सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड है। चटपटी भेल का आनंद अक्सर आपने अपने घर में, या घर के बाहर नुक्कड़ पर लिये ही होंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं मुंबई नगरी चटपटी भेल के लिए फेमस है। यहाँ आपको भेल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए कई वैराइटी वाली टेस्टी भेल स्टॉल्स पर खाने को मिल जाती है। जिनमें से एक है चाइनीस भेल। यह आपको मुंबई की किसी भी लोकल मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

सेवपुरी का गली –नुक्कड़ वाला देशी स्वाद भी आपको मुंबई में मिलता है। यहाँ सेवपूरी को एक्ट्ररा सॉस और चीज़ के साथ तैयार किया जाता है। बोरीवली के श्रीजी किचन स्टॉल स्वाद के जायके के लिए मशहूर हैं।

स्वाद में चटपटे के ज्यादा दीवाने नहीं हैं तो मुम्बई आपको इस मामले में भी नाराज़ नहीं करती। मीठे में मुंबई के मोहम्मद अलि रोड पर आपको फलों का राजा आम बादशाह मैंगो क्रीम के स्वाद के साथ मिलता है। यहाँ पप्पू जूस वाला नाम की यह फेमस श़ॉप आप के आम खाने के ज़ायके को जरूर बदल सकता है।
तो एक बार जरूर जाइए मुंबई नगरी और वहाँ की खूबसूरती को स्वाद के चटकारों के साथ जुबान पर ले आइए।