मुंबई केवल सपनों की नगरी नहीं, चटोरों के ज़ायके के रंग भी सज़ते हैं यहाँ

चटोरों की गलियों की अड्डा आज महानगर मुंबई है। देश की दूसरी राजधानी के नाम से जाना जाने मुंबई वैसे तो फिल्मी नगरी के नाम से भी महशूर है। लेकिन महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई अपने स्ट्रीट फूड के ज़ायके के लिए भी मशहूर है।

Image result for MUMBAI STREEt food HD IMAGESवैसे तो मुंबई नगरी बड़े सितारों का ठिकाना है लेकिन यहाँ देश की एक बड़ी आबादी भी बसती है।

Image result for MUMBAI STREEt food HD IMAGES

स्ट्रीट फूड की बात करें तो मुंबई के आम लोग ही इसके दीवाने नहीं हैं बल्कि फिल्मी सितारे भी यहाँ के स्वाद के दीवाने हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या मिलता है सपनों की इस नगरी में हमारे फूड के दीवानों के लिए खास-

Image result for MUMBAI STREEt food VADA PAV HD IMAGES

स्ट्रीटा फूड के चटकारों में मुंबई का नाम आते ही मुंबई का मक्खन मार कर तैयार किया गया वडा पाव सबसे पहले याद आता है। आपने अक्सर सुना भी होगा कि अधिकतर फिल्मी सितारे अपने स्ट्रगल की दिनों में इसी फूड पर दिन गुज़ारा करते थे।

Image result for MUMBAI STREEt food VADA PAV HD IMAGES

अब भले ही वडा पाव को वे खाने की जगह खाते हों लेकिन बता दें कि वडा पाव मुंबई नगरी का एक फेमस स्ट्रीट फूड है। मुंबई की गली-गली में आपको फेमस वडापाउ की छोटी-बड़ी स्टॉल्स मिल जाती हैं। जहाँ स्वाद के चटकारे भरे जा सकते हैं। वडा की एक से एक वैराइटी आपको यहाँ खाने को मिलती है।

Image result for MUMBAI MAA ANJANI PAV BHAJI HD IMAGES

मुंबई के बोरीवली इलाके की फेमस स्टॉल माँ अन्जनी ब्लैक पावभाजी का स्वाद मस्त मसका मार बटर के साथ आपको मिलता है।

Image result for MUMBAI PIZZA KULCHA HD IMAGES

स्ट्रीट फूड के मामले में मुंबई एक से एक एक्सपेरिमेंट के लिए मशहूर है। आपने पिज्ज़ा तो पहले भी खाया होगा लेकिन मुंबई में आपको पिज्ज़ा कुलचे के साथ आपके स्वाद के ज़ायके को दुगुना कर  देता है।

Image result for MUMBAI PIZZA KULCHA HD IMAGES

मुंबई के चेमपुर में हरदेव ढ़ाबा आपको स्वाद का यह ज़ायका देता है। छोले और प्याज़ के साथ सर्व किया किया कुल्चा पिज्जा आपको 90 रूपये की कीमत में मिल जाता है।

Related image

अन्धेरी में नित्यानंदी डोसा स्वाद के ज़ायके को बढ़ाने और अलग करने के लिए इसे एग के कॉम्बिनेशन के साथ थाली में सज़ाते हैं। अन्धेरी में इस स्टॉल पर डोसे में एग डोसे की वैरायटी आपको लुभाती है।

Image result for BHELPURI HD IMAGES

भेलपुरी वैसे तो भारत देश में स्ट्रीट फूड के मामले सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड है। चटपटी भेल का आनंद अक्सर आपने अपने घर में, या घर के बाहर नुक्कड़ पर लिये ही होंगे।

Related image

लेकिन क्या आप जानते हैं मुंबई नगरी चटपटी भेल के लिए फेमस है। यहाँ आपको भेल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए कई वैराइटी वाली टेस्टी भेल स्टॉल्स पर खाने को मिल जाती है। जिनमें से एक है चाइनीस भेल। यह आपको मुंबई की किसी भी लोकल मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

Image result for SEV PURI HD IMAGES

सेवपुरी का गली –नुक्कड़ वाला देशी स्वाद भी आपको मुंबई में मिलता है। यहाँ सेवपूरी को एक्ट्ररा सॉस और चीज़ के साथ तैयार किया जाता है। बोरीवली के श्रीजी किचन स्टॉल स्वाद के जायके के लिए मशहूर हैं।

Related image

स्वाद में चटपटे के ज्यादा दीवाने नहीं हैं तो मुम्बई आपको इस मामले में भी नाराज़ नहीं करती। मीठे में मुंबई के मोहम्मद अलि रोड पर आपको फलों का राजा आम बादशाह मैंगो क्रीम के स्वाद के साथ मिलता है। यहाँ पप्पू जूस वाला नाम की यह फेमस श़ॉप आप के आम खाने के ज़ायके को जरूर बदल सकता है।

तो एक बार जरूर जाइए मुंबई नगरी और वहाँ की खूबसूरती को स्वाद के चटकारों के साथ जुबान पर ले आइए।