भारतीयों के लिए एक अच्छी खबर ब्रिटेन से आ रही है। हाल ही में भारतीय मूल की प्रीति पटेल को ब्रिटेन की सरकार ने गृह मंत्रालय की कमान सौंप दी हैं। यानि भारतीय मूल की प्रीति ब्रिटेन की गृह मंत्री का पदाभार संभालेंगी।

इसके साथ ही बता दें प्रीति पटेल भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जिन्हें ब्रिटेन में यह विशेष पद मिला है। यह निश्चित ही भारतीयों के लिए गर्व की बात होगी कि जिस ब्रिटिश सरकार को अक्सर भारतीयों पर राज़ करने की दृष्टि से देखा जाता था, उसी सरकार का नेतृत्व भारतीय मूल की प्रीति करेंगी

प्रीति पटेल के विषय में कहा जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की विशेष प्रशंसक हैं। वहीं मोदी सरकार के लिए भी यह एक गर्व की बात होगी कि जहाँ एक ओर देश में हर-हर मोदी के नारे चारों ओर लगाए जाते हैं, वहीं मोदी की प्रशंसक अब विदेश में भी मुख्य पद पर नियुक्त हो चुकी हैं।

माना जा रहा है कि प्रीति ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे की प्रखर आलोचक रही हैं।

प्रीति ने बीते बुधवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में अपना विशेष पद का कार्यभार संभाला। प्रीति के विषय में यह चर्चाऐं तेज़ थीं कि उन्हें ब्रिटेन की नयी सरकार के बनते ही विशेष पदाधार सौंपा जाएगा। इसका मुख्य कारण यही था कि प्रीति पूर्व प्रधानमंत्री की बड़े आलोचकों में से एक थी। इसी के साथ वह ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए ‘बैक बोरिस’ अभियान की एक मुख्य सदस्य थीं।

बता दें कि भारतीय मूल की 47 वर्षीय प्रीति ब्रिटेन की राजनीति में काफी समय से सक्रिय हैं। प्रीति की विशेष पहचान इस बात से भी सामने आती है कि वह ब्रिटेन में होने वाली भारतीय कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथी भी रहती हैं।

यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने पर भी प्रीति द्वारा साल 2016 में ‘वोट लीव’ का मुख्य अभियान चलाया था। इसके अतिरिक्त ब्रिटेन की राजनीति में काफी वर्षों से अपने सक्रिय भूमिका निभाते हुए भी प्रीति ने ब्रिटेन की पिछली सरकारों के दौरान मंत्री पद संभाले हैं।
I am deeply honoured to be appointed as Home Secretary by our new Prime Minister @borisjohnson. Looking forward to working @ukhomeoffice to prepare our Country for leaving the EU, leading on matters of national security & public safety & keeping our borders secure.
— Priti Patel (@pritipatel) July 24, 2019
प्रीति पहली बार साल 2010 में विटहैम सांसद चुनी गयी थीं। इसके बाद भी अपनी विशेष लोकप्रियता के फलस्वरूप प्रीति ने इसी सीट से 2015 और 2017 के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित की। बता दें गुजरात मूल की प्रीति के माता-पिता 60 के दशक में युगांडा से इंग्लैंड आ गए थे।

प्रीति के राजनीतिक इतिहास के विशेष पदों में डेविड कैमरन की सरकार में रोजगार राज्य मंत्री और टेरीजा मे की सरकार में अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री के पद शामिल हैं।

प्रीति के विषय में रोचक बात यह सामने आ रही है कि वह भारतीय राज्य गुजरात की मूल की हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक भी हैं।
हालांकि प्रीति पर राजनायिक प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप भी पूर्व सरकार के दौरान लगे थे, जिसके चलते प्रीति पटेल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
👏👏 proudly