अनेकता में एकता लिए अनोखे भारत के हर राज्य की खूबसूरती वहाँ की खूबसूरती के साथ वहाँ के फेमस ज़ायके के साथ ही सज़ती है इसी कड़ी में हम आज आपके लिए लेकर आए हैं उत्तराखंडी ज़ायके का अनोखा स्वाद।

हर राज्य की यह अनोखी खूबसूरती ही है कि वहाँ कुछ ना कुछ स्पेशल फूड आपको मिल ही जाता है जिसके जाय़के के स्वाद आप राज्य में आकर ही ले सकते हैं। तो चलिए फिर बताते हैं आपको खट्टे मीठे चटकारों के साथ पहाड़ी व्यंजनों के बारे में-
उत्तराखंड में राज्य के फेमस फूड वहाँ के ही कुछ स्पेशल नामों के साथ जाने जाते हैं। आलू की थिच्वांणी, कापली-भात, कोदे की रोटी- हरी चटनी, भट्ट की भट्वानी, पिंडालू के पत्यूड़ राज्य में अनोखे जाय़के के स्वाद हैं। जो आपको राज्य में ही चखने को मिलेंगे। तो चलिए करवाते हैं इन अनोखे ज़ायकों से आपका परिचयः

आलू की थिचवांणीः आलू की थिचवांणी राज्य की फेमस डिश है। यह दरउसल है तो आलू की ही सब्जी लेकिन इसे पहाड़ी तरीके से बनाया जाता है तो यह अलग ही स्वाद का रस मुंह में ला देती है। आलू की इस थिचवांड़ी के साथ चावल को सर्व किया जाता है जिसे पहाड़ी लोग दिन के खाने में खाना पसंद करते हैं।

कापली-भातः कापली भात राज्य की एक अन्य फेमस डिश है। कापली हरी सब्जी की बनती है। जिसमें सभी तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। उत्तराखंडी खास पौधा कंडाली(एक तेज़ कांटेदार पत्ता) को भी कापली बनाने में प्रयोग किया जाता है। हरी सब्जी को ज्यादा पानी डालकर पकाने के इस पहाड़ी पकवान में जख्या( सरसों) का तड़का लगा कर इसके स्वाद को और लज़ीज़ बनाया जाता है। कापली को चावल और भूनी हुई मिर्ची के साथ सर्व किया जाता है।

कोदे की रोटी- हरी चटनीः राज्य में कोदे की रोटी एक फेमस फूड में आती है। कोदे की रोटी यानि मंडूए के आटे से बनी रोटी। चूल्हे में पकाई इस कोदे की रोटी का स्वाद ताज़े हरे धनिया व पुदीने की चटनी के साथ आता है।

कोदे की रोटी उत्तराखंड के हर घर में बनने वाली कॉमन डिश है।

भट्ट की भटवांणीः भट्ट की भटवांणी राज्य की अनोखे स्वाद की डिश है। यह सोयाबीन से बनी डिश है जिसे दाल की तरह चावल के साथ खाया जाता है। राज्य में सभी तरह की सब्जियों और दालों के भरपूर मात्रा में होने पर भी राज्य के लोगों द्वारा अपने पारंपरिक स्वाद के जाय़के आज भी शौक से लिये जाते हैं। भट्ट की भटवांणी उन्हीं डिश में से एक है। इसे सोयाबीन के पाउडर से तैयार कर चावल के साथ सर्व किया जाता है।

पिंडालू के पत्यूड़ः पिंडालू के पत्यूड़ राज्य की स्नैक्स डिश है जिसे चाय के साथ सर्व किया जाता है। पिंडालू के पत्यूड़ यानि अरबी के पत्तों के पकोड़े। इस डिश के चटकारे भी आपके स्वाद के ज़ायके को एक अलग अनोखा रूप देता है।
उत्तराखंडी में पहाड़ो की खूबसूरती राज्य के अनोखे ज़ायकों के साथ राज्य की अनोखी खूबसूरती का परिचय करवाती है।
शिवानी कोटनाला