भारत में बसे खूबसूरत राज्य ही भारत की खूबसूरती पर चार चाँद लगाते हैं। झरनों से झर-झर झरता पानी, नदियों की सरगम, ठंडी वादियों के बीच बसे पहाड़, फूलों के मैदान हो या बीच के खूबसूरत नज़ारे हर भारतीय का दिल भारत की इस खूबसूरती में बसता है।

घूमने के शौकीन लोगों के लिए देश में ही अनेकों विकल्प मिल जाते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत अपने अलग-अलग राज्यों की अनोखी खूबसूरती लिए अनोखा भारत कहलाता है।

यहाँ पर्यटन के लिए लगभग हर साल विदेशियों की भरमार रहती है। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के ही दक्षिणी राज्य खूबसूरत केरल को चुन सकते हैं।

खूबसरत बीच के नज़ारे, बॉट हाउस, पैराग्लाडिंग, फिशिंग, जैसे अनेकों विकल्प यहाँ प्रकृति की खूबसूरती के साथ आपको मिलेंगे।
तो चलिए बताते हैं आपको प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर केरल की खूबसूरत जगहों के बारें में-

मुन्नारः केरल राज्य की खूबसूरती में मुन्नार की अहम भूमिका है। प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों के लिए मुन्नार देश ही नहीं विदेशों में भी प्रचलित है। 12000 एकड़ तक फैले चाय के बागान यहाँ की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

वन्य जीवन को करीब से देखने की इच्छा रखते हैं तो मुन्नार को चुन सकते हैं। मुन्नार में आपको इराविकुलम पार्क नलाथानी टी म्यूज़िम घूमने की खूबसूरत जगहें मिलती हैं।

कोल्लमः बीच के खूबसूरत नज़ारे के बीच बसा कोल्लम पर्यटकों के लिए एक अच्छी जगह है। कोल्लम हनीमून कपल को भी अपनी खूबसूरती के बीच खूबसूरत लम्हों को सज़ाने का मौका देता है।

वाटरफॉल्स की प्राकृतिक सुंदरता भी यहाँ पर्टयकों का मन मोह लेती है।

कुट्टनाडः कुट्टनाड एक अन्य खूबसूरत जगह केरल की खूबसूरती को बढ़ाती है। कुट्टनाड को प्रदेश में धान का कटोरा भी कहा जाता है। यहाँ ग्रामीण इलाकों की खूबसूरती सज़ती है।

यदि भारत की पारंपरिक जीवन के बीच कुछ खूबसूरत पल बीताने चाहते हैं तो कुट्टनाड को चुन सकते हैं।

यहाँ प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों में धान के हवा में लहराते खेत और नारियल के पेड़ देखे जा सकते हैं। चार नदियों के बीच बसी यह जगह पर्यटकों का मन मोह लेती है। कुट्टनाड को विश्व में सबसे ऊँची मूर्ति होने का भी श्रेय प्राप्त है।

एरनाकुलमः एरनाकुलम को कोच्चि के नाम से भी जाना जाता है। केरल राज्य का वाणिज्यिक और आईटी हब अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है।

यहाँ की खूबसूरती भक्तों की आस्था के केंद्र से लेकर प्यार के खुशनुमा व यादगार पल बिताने की जगहों में सजती है।

सेंट फ्रांसिस चर्च, चाइनीज़ फिशिंग नेट, हिल पैलेस म्यूज़ियम, विलिंगन द्वीप, चेरई बीच यहाँ की कुछ खूबसूरत जगहें हैं।

अनामुदी शिखरः मुन्नार से कुछ दूरी पर एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में बसा अनामुदी शिखर को हिमालय के बाद दूसरी ऊँची चोटी के लिए जाना जाता है।

अनामुदी अपनी खूबसूरती के लिए तो मशहूर है ही साथ ही यहाँ एशियाई हाथियों की सबसे ज्यादा संख्या पाई जाती है। खूबसूरत घाटियों, चाय के बागान, खूबसूरत नदियाँ, वन्य जीवन, मसालों की खेती के खूसबसूरत नज़ारों के लुफ्त यहाँ आप उठा सकते हैं।
शिवानी कोटनाला
बहुत सुंदर, सराहनीय
केरल राज्य के मनमोहक व खूबसूरत स्थान