दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश यानि अपने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो अपनी प्रसिद्धी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। एक बार फिर प्रधानमंत्री ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जो इससे पहले भारत के किसी बड़े नेता ने नहीं किया है।

अनोखे भारत के अनोखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर एक खास तोहफा देशवासियों को रहा। यह पहल देश में पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की महत्ता स्थापित कर, देशवासियों को जागरूक करने में खास रहने वाली है।
![]()
अमेरिका के सबसे चर्चित शॉ मैन वर्सिस वाइल्ड में इस बार एंकर बेयर ग्रील्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जंगलों में सैर करते नज़र आऐंगे। देश ही नहीं विदेशों में विशेष ख्याति प्राप्त कर चुके प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी है।

मैन वर्सिस वाइल्ड डिस्कवरी पर आने वाला चर्चित शॉ है। जिसमें एंकर बेयर ग्रील्स जंगल में बहुत कम संसाधनों के साथ जीवन जीने के तरीकों को बता लोगों का मनोरंजन करने के साथ ज्ञान बढ़ाते हैं।

लगभग 13 साल पहले शुरू हुए इस शॉ को दुनिया भर के 195 देशों में से 180 देशों द्वारा देखा जाता है। ग्रील्स के खतरनाक स्टंट और जीवन जीने के अनोखे तरीकों की लगभग पूरी दुनिया कायल है। भारत देश में भी इस शॉ की पॉपुलैरिटी कई सालों से हैं।
![]()
ग्रील्स के कभी पहाड़ों से कूदते, कभी दलदल में तैरते, कभी नदी पार करते, तो कभी कीड़ों- मकोड़ों को खाते जैसे दृश्य बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी रोमांच से भर देता है।

बेयर ग्रील्स का यह शॉ इतना चर्चित है कि अमेरिका के पूर्व मशहूर राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी इस शॉ में ग्रील्स के साथ देखा गया था। वहीं अब इस श्रेणी में भारत के प्रधानमंत्री को ग्रील्स के साथ देखना बहुत ही दिलचस्प होने वाला है।

ग्रील्स और प्रधानमंत्री मोदी के इस अनोखे सफर की कुछ झलकियाँ ग्रील्स ने ही अपने ट्वीटर अकांउट से शेयर की हैं। ट्वीटर पर शेयर प्रधानमंत्री मोदी के इस अपरिचित रूप से हर देशवासी बेहद आश्चर्यचकित और उत्सुक है।
People across 180 countries will get to see the unknown side of PM @narendramodi as he ventures into Indian wilderness to create awareness about animal conservation & environmental change. Catch Man Vs Wild with PM Modi @DiscoveryIN on August 12 @ 9 pm. #PMModionDiscovery pic.twitter.com/MW2E6aMleE
— Bear Grylls (@BearGrylls) July 29, 2019
प्रधानमंत्री मोदी को बेयर ग्रील्स के साथ इस अनोखे सफर पर देखने के लिए हर भारतीय ललायित है। बता दें कि देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के इस अपरिचित रूप से 12 अगस्त को परिचित हो पाऐंगे।
India- where you find lush green forests, diverse wildlife, beautiful mountains and mighty rivers.
Watching this programme will make you want to visit different parts of India and add to discourse of environmental conservation.
Thanks @BearGrylls for coming here! @DiscoveryIN https://t.co/AksPyHfo7X
— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2019
बेयर ग्रील्स द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार डिस्कवरी पर मैन वर्सिस वाइल्ड का यह शॉ भारतीय समयानुसार 12 अगस्त को रात 9 बजे टेलीविजन पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

जाहिर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल नई और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए खास भी रहने वाली है। बेयर ग्रील्स के ट्वीट करने करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बेयर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अनोखे भारत का परिचय अपने ट्वीट में दे डाला।

आने वाले 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह खास झलक का हर देशवासी को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। अनेको अंतर्राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का यह अपरिचित रूप निश्चित ही देशवासियों को जागरूक करने के साथ गौरान्वित भी करेगा।