बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता शिवरात्री का महापूजन

बम बम भोले के जयकारों के साथ आज लगभग देश की हर सड़कों पर कावड़ियों की धूम मची रहेगी। 30 जुलाई की यह वह तारीख है जब 17 जुलाई को शुरू हुए सावन की पावन बेला शुभ अवसर शिवरात्री का होगा। कावड़ियों की धूम आज शिवमंदिरों में हरिद्वार से जल लेकर आने में खास रहेगी।

Image result for kavad hd images

आज सावन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली शिवरात्री का विशेष महत्व हिन्दु धर्म में माना गया है। सावन के इस पावन महीने के विषय में यह माना जाता है कि आस्था के इस अनोखे पर्व पर भगवान शिव स्वयं माँ पार्वती और दोनों पुत्र कार्तिकेय औऱ गणेश के साथ पृथ्वी पर विराजते हैं। यही वजह है शिव के उपासक शिव को विशेष अराधना और पूजन से प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

Image result for shiv with family images

आज शिवरात्री का वह पावन अवसर है जिसका शिव भक्तों को पूरे वर्ष इंतज़ार रहता है। पान के पत्तों, मेवे, फलों और दूध मिठाई से भगवान शिव का विशेष अनुष्ठान शिव भक्त धूप-दीप से करेंगे।

Related image

शिव आराध्य जो सावन शुरू होते ही हरिद्वार के लिए पैदल यात्रा के लिए निकल पड़े थे आज जल लेकर लौटेंगे। हरिद्वार से जल लेकर लौटे कावड़िये शिवलिंग का विशेष अभिषेक करेंगे।

Image result for shivratri shivling puja hd images

हिन्दु मान्यता के इस विशेष पर्व सावन की चकाचौंध आज लगभग हर छोटे-बड़े मंदिरों में रहेगी। अपने आराध्य देव शिव के पूजन हेतू जल और दूध से शिवलिंग का स्नान करवाया जाएगा।

Image result for shivratri shivling puja hd images

शिव के पूजन से व्रत के पश्चात् पूरे दिन के उपवास के बाद शिव की विशेष स्तुती व पूजन होगा। शिव की विशेष महिमा भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर उनके दुख-दर्दों को दूर करने के रूप में रहेगी।

Image result for shivratri hd images

शुभ मुहुर्तः

सावन के इस शुभ उपलक्ष में शुभ मुहुर्त की घड़ी आज प्रातः काल 9 बज़े से दिन के 1 बजे तक रहेगी। इसके अलावा इस बार चतुर्दशी तिथी आज के दिन शुरू होकर 31 जुलाई यानि कल दिन के 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।

शिव पूजन को बनाऐं खासः

Related image

शिवरात्री के विशेष अवसर पर आज प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद व्रत का संकल्प करें। बम-बम भोले का जाप करते हुए शिवलिंग पर पान के पत्तों के साथ शिवलिंग पर दूध अर्पण करें। हिन्दु धर्म में मान्यता है कि शिवरात्री के दिन शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से भगवान शिव विशेष प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से सभी पापों का नाश होता है।

Image result for shiv poojan hd images

कुंवारी कन्याओं के लिए यह सावन के व्रत और विशेष शिवरात्री का व्रत शुभकारी माना जाता है। भारतीय मान्यताओं के अनुसार कुंवारी कन्याओं को सावन व्रत करने पर मनचाहे वर की प्राप्ति होना तय माना जाता है।

Image result for shiv poojan hd images

हिन्दु मान्यताओं के अनुसार शिवरात्री का यह वही पावन अवसर जब भगवान शिव माँ पार्तवी के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। अर्थात् शिवरात्री का यह पावन अवसर शिव और शक्ति के मिलन के रूप में खास है। साल भर में 12 शिवरात्रियों में सावन की शिवरात्री और महाशिवरात्री का ही विशेष महत्व माना जाता है। भक्तों के कष्टों को दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि मिलने के रूप में सावन की यह शिवरात्री व्रत बेहद खास है।