राजस्थान के रंग में रंगे लबालब स्वाद के चटकारे

चटोरों की जीभ के चटकारे का स्वाद खींच लाया है हमें आया है आज राजाओं के रजवाड़े यानि रंग भरे राजस्थान में।

Related image

राजस्थान का घूमर हो या जयपुर का फेमस हवा महल हर रंग में राजस्थान सजता है।

Image result for hawa mahal hd images

इसी क्रम में हम आपको बताऐंगे कि राजस्थान में ज़ायके के रंग को सज़ाती थाली में स्पेशल क्या सजता है। यहाँ भी कुछ खट्टे-मिठ्ठे चटकारे स्वाद के ज़ायके को बढ़ाते है तो चलिए जानते हैं क्या मिलता है राजाओं के 56 भोग से सजी राजस्थानी थाली में-

Related image

घेवरः बात करते हैं सबसे पहले देसी स्वाद के ज़ायके के रंग को सजाते घेवर की। सावन के मौसम में इन दिनों झमाझम बारिश के मज़े तो आप भी खूब ले रहे होगें वहीं सावन के इस रंगीन मौसम में बाज़ारों में आए राजस्थानी घेवर का स्वाद न चखा तो क्या चखा।

Related image

मीठे घेवर का जीभ में घुलता देसी स्वाद आपकी चटोरी जीभ को भा सकता है। बता दें इन दिनों मार्केट में घेवर खूब बिक रहा है आप भी चाहें तो स्वाद के ज़ायके को मीठा रंग इस मौसम घेवर से दे सकते हैं।

Related image

राजस्थानी घेवर आपको अलग-अलग वैरायिटी में मिलता है। बाज़ार में इसकी कई किस्में आसानी से मिल जाऐंगी। जिनमें प्लेन घेवर, मावा घेवर खास है।

Image result for delicious rajasthani dal bati churma hd images

दाल भाटी चूरमाः राजस्थान का दाल भाटी चूरमा स्वाद के ज़ायके में राज्य की फेमस डिश है। दाल भाटी को चूरमे के साथ सर्व किया जाता है। देसी घी और चीनी की मिठास में घुलता चूरमा दाल-भाटी के स्वाद को बढ़ा देता है। देसी घी के तड़के से बनी दाल में राजस्थानी मसालों का इस्तेमाल स्वाद के रंग को नया रूप देता है।

Image result for delicious rajasthani papadh ki sabji hd images

पापड़ की सब्ज़ीः कुरकुरे पापड़ का नाम तो आपने पहले भी सुना होगा लेकिन पापड़ की सब्ज़ी के बारे में तो आपने शायद ही सुना होगा। पापड़ की सब्ज़ी यानि पापड़ को सब्जी के चटपटे मसालों में तैयार कर थाली में सजाना राजस्थान को खास बनाता है।

Related image

पापड़ की सब्ज़ी राजस्थान की फेमस डिश में शामिल है। पापड़ की इस सब्ज़ी का स्वाद आपके स्वाद के ज़ायके को राजस्थानी रंग देता है।

Related image

मिर्ची वाडाः राजस्थान मे फेमस शहर जोधपुर का फेमस मिर्ची वाडा देश भर में मशहूर है। मिर्ची वाडा का राजस्थानी स्वाद तो आप को जोधपुर की गलियों में ही मिलेगा। तीखी मिर्ची वाले वाडा को टमाटर की सॉस के साथ सर्व किया जाता है।

Image result for delicious rajasthani gatte ki sabji hd images

गट्टे की सब्ज़ीः गट्टे की सब्जी तो हर घर में बनती है लेकिन राजस्थानी गट्टे की सब्जी को स्वाद के चटक खूशबू वाले मसालों से तैयार कर अलग रूप दिया जाता है। देसी मसालों की महक वाली राजस्थानी सब्जी का स्वाद राजस्थानी थाली का एक हिस्सा भी है। ताज़ी सब्जियों को इस्तेमाल कर राजस्थानी तरीके से बनाई गयी गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

Image result for delicious rajasthani raab hd images

राबः लस्सी से तैयार किया गया राब राजस्थानी पेय में स्वाद के ज़ायके के रंग को सजाता है। राब में लस्सी का खट्टापन और जीरे के मसाले का स्वाद देसी स्वाद के साथ राजस्थानी रंग देता है।

शिवानी कोटनाला