फैंस को फैशन गोल देता सपना चौधरी का नया येलो अटायर

फेमस हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के जलवे इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। आए दिन हरियाणवी डांसर औऱ सिंगर सपना की कोई ना कोई नय़ी अपडेट आती ही रहती है।

Related image

हरियाणा के छोटे से गाँव से निकली सपना बॉलिवुड में आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कुर्ते-सलवार में नज़र आने वाली सपना ने अपने डांस के जलवे स्टेज़ पर खूब बिखेरे हैं।

Image result for sapna choudhary hot hd images

लेकिन वक्त के साथ जैसे-जैसे सपना की पहचान बदलती गयी इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने लुक को भी बदलना शुरू कर दिया।

Related image

आए दिन सपना की तस्वीरें किसी बॉलिवुड दीवा की तस्वीर से कम सुर्खियाँ नहीं बटोरती। अभी हाल ही यह खूबसूरत डांसर एक प्रोग्राम में बेहद खूबसूरत नज़र आयीं।

Image result for sapna choudhary dance in yellow suit

सपना चौधरी ने येलो रंग कलर के सूट में सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सीधी-साधी सी दिखने वाली सपना पीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत और फैशनेबल नज़र आयीं। सपना का यह रूप फैंस के लिए चकित कर देने वाला था।

फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपनी फेवरेट स्टार का यह नया रूप देखा। सपना के सोशल मीडिया पर फैंस की भरमार लगी रहती है। सपना की इस नयी तस्वीर ने फैंस को दीवाना बना दिया है। सपना की कातिल अदाऐं और फेशनेबल अटायर ने फैंस के तारीफें एक बार फिर डांसर के नाम कर दी हैं। अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जाने, जाने वाली डांसर इस बार भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामियाब रहीं।

सपना के फैशनेबल अटायर की बात करें तो डांसर ने वाइट कलर के डीप नेक टॉप को येलो सूट के साथ टीम अप किया। होठों पर डार्क लिपस्टिक और हेयर स्टायल में सेंटर पार्टिशन देकर बालों को स्ट्रेट रख, अपने लुक को निखारा है। यानि अदाओं का जादू चलाने वाली सपना अब अपने फैंस को फैशल गोल भी देने लगी हैं।

सपना की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में पोस्ट की है। जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सपना की यह नई तस्वीरें दिल्ली में हुए किसी इवेंट फंक्शन की हैं, जहाँ उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर 2 मिलियन फोलॉवर्स लिए सपना की एक ओर तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। यह तस्वीर भी सपना के फैंस को लेटेस्ट ट्रेंडिग फैशन के गोल दे रही है।

दूसरी तस्वीर में सपना ने ऑरेंज़ टॉप के साथ रिप्ड जींस और ग्रीन कलर की जैकेट वियर की है। सपना के इस बिंदास अंदाज़ पर फैंस के लाइक्स औऱ कमेंट्स की भरमार लगी हुई है।

बता दें सपना चौधरी इन दिनों कई बॉलिवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हुई हैं। डांस और एक्टिंग के फिल्ड में नाम कमाने के बाद सपना हाल ही में राजनीति में भी उतरी हैं।

अपने हुनर को आज़माते हुए सपना कई फिल्ड में आज काम कर रही हैं।  कहना गलत नहीं होगा कि फैशन के मामले में फैंस को फैशन गोल्स देने का यह अंदाज़ भी सपना का बेहद खास और सबसे जुदा है।