लवकुश रामलीला में फिल्मी सितारों की एक्टिंग से सजेगा मंच

नई दिल्ली । संवाददाता
बॉलीवुड टीवी स्टेज और राजनीति के दिग्गज एकबार फिर लवकुश रामलीला के मंच पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आएंगे। लालकिला ग्राउंड में होने वाली इस रामलीला के आयोजको ने आज कॉन्सिटुटेशन क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दावा किया कि इस बार स्टेज पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ भोजपुरी फिल्मों के कई नामचीन सितारे रामलीला के अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे ।

Image result for anjana singh HD IMAGES

लीला के प्रेसिडेंट अशोक अग्रवाल के अनुसार भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस अंजना सिंह इस बार रामलीला में सीता का किरदार निभाएंगी तो टीवी के दर्जनों सीरियल मे लीड किरदार निभा चुके गगन मलिक प्रभु राम की भूमिका में नजर आएंगे ।

Related image

वहीं बीजेपी , कांग्रेस, और आप के कई नेता लीला के अलग अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। आज हुई कॉन्फ्रेंस मे मौजूद बीजेपी के प्रवक्ता कुलजीत चहल ने बताया कि इस बार वह लीला मे केवट की भूमिका कर रहे है ।

पेज थ्री, कॉरपोरेट जेल सहित तीस से ज्यादा फिल्मे कर चुके एक्टर मुकेश त्यागी लीला में मेघनाथ का रोल करेंगे। इस मौके पर जानेमाने फ़िल्म अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा ने कहा लीला में रावण की भूमिका को जोरदार ढंग से निभाने के लिए मैंने अभी से घर मे शीशे के सामने रावण के अंदाज मे संवाद बोलने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

Image result for AKHILENDRA MISHRA HD IMAGES

लीला मे शिव का रोल कर रहे अभिनेता मनीष चतुर्वेदी ने कहा हजारों की भीड़ के सामने बिना किसी रीटेक के अपने किरदार को निभाना सब से बड़ा चैलेंज है, हम श्री राम की कृपा से करने मे कामयाब होते है। लीला के सचिव अर्जुन कुमार के मुताबिक इस बार 54 से ज्यादा टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

Image result for RAMLEELA STAGE SHOW HD IMAGES

हर दिन लीला समाप्ति के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा लीला के प्रेस सचिव चन्द्रमोहन शर्मा के मुताबिक इस साल लीला मैं मुम्बई और भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के 60 से ज्यादा सितारे लीला मे अलग अलग किरदार कर रहे है। वहीं राम रावण युद्ध के दृश्य बॉलीवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर और उनकी 20 सदस्यों की अनुभवी टीम की निगरानी मे मंचित किये जायेंगे