नाग पंचमी के शुभ अवसर पर विशेष पूजन से करें नाग देव को प्रसन्न

An Indian Hindu devotee pours milk over a cobra snake outside a temple in Amritsar on August 11, 2013, during the Hindu festival of Nag Panchami. The festival which is observed during the monsoon with prayers and tributes to snakes, is observed by many as the day of victory of Hindu God Lord Krishna over the Kaliya snake leading to Krishna also being known as 'Kaliya Mardan'. AFP PHOTO/NARINDER NANU

सावन के तीसरे सोमवार में इस बार नाग पंचमी का शुभ अवसर बन रहा है। सावन के इस पावन महीने जहाँ शिव भक्त विशेष पूजन से अपने आराध्य देव शिव को प्रसन्न कर रहे हैं, वहीं इस क्रम में आज शिव के प्रिय नाग देव के पूजन का भी शुभ अवसर बन रहा है।

Image result for nag panchami hd images

शिव के प्रिय नाग के पूजन का यह शुभ अवसर इस बार सावन के सोमवार के दिन बन रहा है, इसलिए खास है। माना जा रहा है ऐसे शुभ योग आज से ठीक 20 साल पहले  बना था। नाग देवता के पूजन का शुभ अवसर नाग पंजमी कालसर्प दोष को खत्म करने में भी विशेष महत्व रखता है।

Related image

नाग देवता के विशेष पूजन से आप आज के दिन नाग देवता को प्रसन्न कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुंडली में राहु औऱ केतू ग्रहों के बीच अन्य सभी ग्रह अगर प्रवेश कर जाएं तो काल सर्प दोष बनता इसी काल सर्प  दोष का निवारण करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

Image result for nag panchami hd images

तो चलिए बताते हैं आपको नागपंचमी के शुभ अवसर पर नाग देवता के पूजन की विशेष विधीः

Related image

20 साल बन रहे इस शुभ योग में आप नागपंचमी पर व्रत अवश्य रखें। माना जाता है कि नागपंचमी पर रखा गया व्रत नाग हत्य़ा के दोष को खत्म कर देता है।

वहीं नागपंचमी के विशेष अवसर पर शिव के मंदिर में ही शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें।

यदि आप नाग देवता को प्रसन्न करने की विशेष इच्छा रखते हैं तो इसके लिए चाँदी के बने नाग-नागिन को शिवलिंग पर भी अर्पित कर सकते हैं।

Image result for nag panchami hd images

दूध से शिवलिंग व मूर्तियों का अभिषेक करने के बाद मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

Image result for nag panchami hd images

नागपंचमी में नाग देवता को प्रसन्न करते हुए आप पीपल के वृक्ष के नीचे मिट्टी के बर्तन पर नाग देवता के लिए दूध रख सकते हैं।

Related image

नागदेवता के विशेष पूजन से शिवभक्तों को मनोवांछित फल मिलना तय होता है।

Image result for nag panchami hd images

बात अगर आज के दिन के शुभ समय की करें तो नाग पूजा का समय आज सुबह 6 बजे से 7 बजकर 37 मिनट तक माना जा रहा है। वहीं दूसरा शुभ समय 9 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक बन रहा है। नागदेवता की विशेष पूजा के लिए आप हल्दी, धूप, दीप, अगरबत्ती से नागदेवता की पूजा करें और नाग देवता को मीठा भोग लगाऐं।

Image result for nag panchami hd images

माना जाता है कि यदि यह विशेष पूजन नाग देव के मंदिर में ही तो नाग देवता शीघ्र प्रसन्न होते हैं, अन्यथा आप किसी शिव मंदिर में भी नाग पूजन को संपन्न कर सकते हैं।

Image result for nag panchami hd images

घर मे खुशहाली लाने के लिए विशेष नागपूजन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।