आए दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली यंग सांसद नुसरत जहाँ एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। गौरतलब है कि सांसद इन दिनों अपने शादीशुदा जिंदगी के खूबसूरत पलों की तस्वीरें पिछले कुछ दिनों से शेयर कर रही हैं।
इनकी तस्वीरों को यूज़र पसंद भी कर रहे हैं लेकिन इसके विपरीत इस बार हनीमून की तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर नुसरत जहाँ को जम कर ट्रोल किया जा रहा है।
बता दें हाल ही में देश अपनी पूर्व केंद्रीय विदेशी मंत्री माँ स्वरूप सुषमा स्वराज को खो चुका है। देश में चारों ओर गमगीन माहौल है। जनता से लेकर नेताओं तक की आँखे इस शोक की घड़ी में नम हैं।

इसी क्रम में देश की सांसद नुसरत का अपनी हनीमून की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया।
नुसरत जहाँ अपने सांसद बनने के पहले दिन से चर्चा में आ गयी थीं। और तब से लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। पहले दिन यंग सांसद के संसद में पहनावे को लेकर बहस छिड़ गयी थी।

पश्चिम बंगाल से सांसद के पद पर नियुक्त नुसरत मुस्लिम धर्म से संबंध ऱखती हैं। देश में सांसद का पद ग्रहण करने के कुछ समय बाद उन्होंने हिंदु धर्म के एक बिज़नेसमैन निखिल जैन से शादी रचा ली थी। मुस्लिम होते हुए माँग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा पहने जब नुसरत संसद पहुँची तो उन्हें विवादों ने घेर लिय़ा था।

वहीं अब नुसरत जहाँ पति के साथ मॉरिशस में हनीमून की तस्वीरें काफी दिनों से फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। यंग सांसद की खूबसूरत तस्वीरें फैंस की वाहवाही बटोर रही थीं। लेकिन जहाँ ने अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर उस दिन शेयर कर दी जिस दिन देश स्वराज के लिए शोकाकुल था।

नुसरत की हनीमून इंजॉय करते पलों की तस्वीरों को देख कई फैंस भड़क उठे। नुसरत को ट्रोल करते हुए यूज़र कमेंट करते हुए लिखते हैं कि- ‘संसद में चर्चा की बज़ाय पिकनिक हो रही है’। वहीं दूसरे यूज़र लिखते हैं कि- ‘संसद में धारा 370 जैसे गंभीर मामलों पर बात की जा रही है औऱ तुम गायब हो, तुम्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए’। एक अन्य यूज़र लिखते हैं कि –‘क्यों ऐसे लोग हमारे देश का बतौर लीडर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं’।

यूजर यंग सांसद नुसरत जहाँ से ज्यादा खफा इसलिए नज़र आए क्यों कि देश में हाल ही में कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। साथ ही बीते मंगलवार देश की गौरवशाली नेता सुषमा भी देश से अलविदा कह चुकी हैं।

इन दोनों ही बड़े मुद्दे पर जहाँ देश का आम नागरिक तक ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहा है वहीं नुसरत देश की सांसद होते हुए भी कहीं कोई प्रतिक्रिया देती नज़र नहीं आयीं। बल्कि देश में इस गंभीर स्थिति के समय वह अपनी निज़ी पलों की लम्हों को शेयर करती नज़र आयीं।

देश में बड़े पदों को संभालते व्यक्ति को अक्सर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ जाता है, इसमें कोई नई बात नहीं। लेकिन देश के इन पदाधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी ज़रूर बनती है कि वे गंभीर मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ करवाएं आखिर देश की बागडोर तो इन्हीं नेताओं के हाथों में है। ऐसे में सही नेतृत्व की नैतिकता नेताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।