ब्रिटिश मॉडल और बॉलिवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज़ को इन्जॉय कर रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर खूबसूरत एमी बेबी बंप के साथ तस्वीरों में नज़र आती हैं।
https://www.instagram.com/p/B0IhsPupUE5/
सोशल मीडिया पर एमी के इस प्रेग्नेंसी फेज़ की तस्वीरों को फैंस के लाइक्स भी खूब मिलते हैं। बता दें खूबसूरत एक्ट्रेस इन दिनों अपने बेबी बंप को शॉ करते हुए काफी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं।
एमी जैक्सन कभी समुद्र के किनारे वादियों का आनंद लेती नज़र आती हैं तो बेड पर बैठ कर अपने बेबी बंप को प्यार भरे अहसास से छूती। उनकी हर तस्वीर दर्शकों को भा जाती है।
इसी कड़ी में हाल ही में एमी ने अपने बेबी बंप के साथ एक और बॉल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। एमी की यह नई तस्वीर बेहद बॉल्ड है।
तस्वीर में एमी टॉप लैस हैं, और अपने बेबी बंप को शॉ कर रही हैं। बता दें एमी जैक्सन की प्रेग्नेंसी का यह 33वाँ हफ्ता चल रहा है। जैक्सन ने प्रेंगनेंसी के 33वें हफ्ते की तस्वीर को शेयर करते उनके शरीर में आए शारिरिक बदलावों के बारे में भी बताया है।
तस्वीर में एमी ने एक लूज़ लोअर पहना है और साथ ही एक हैट भी कैरी की है। एमी जैक्सन कमेंट कर लिखती हैं कि वह अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। एमी जैक्सन और उनके ब्वॉयफ्रेंड बच्चे के जन्म के साथ ही माता-पिता बन जायेंगे। एमी अपने पहले बच्चे को जन्म सितम्बर से अक्टूबर के बीच देंगी। साथ ही बता दें एमी के मंगेतर एक अरबपति बिज़नेसमैन हैं।

गौरतलब है कि बॉलिवुड की यह हॉट औऱ बॉल्ड एक्ट्रेस ने इसी साल बीत मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से सगाई रचा ली थी। बिना शादी के माँ बनने वाली यह एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ साल 2020 में शादी रचा सकती हैं।

एमी जैक्सन की बॉलिवुड फिल्मों की बात करें तो इनमें हाल ही में बॉलिवुड फिल्म 2.0 में नज़र आयीं थीं। एमी जैक्सन बतौर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के ऑपोज़िट नज़र आयीं थीं।

फिल्म में बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार ने निगेटिव किरदार निभा सुर्खियाँ भी बटोरी थीं। वहीं एमी जैक्सन के किरदार को भी दर्शकों ने सराहा था।

एमी जैक्सन बॉलिवुड फिल्म 2.0 से पहले अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सिंग इज ब्लिंग में अक्षय कुमार की हिरोइन के किरदार में भी नज़र आयीं थीं। साउथ में भी एमी जैक्सन के काम को सराहा जाता है।

साउथ फिल्म ‘आई’ में भी जैक्सन बेहद खूबसूरत नज़र आयीं थीं। एमी जैक्सन ने बॉलिवुड में कदम अपनी पहली फिल्म एक दीवाना था से रखा। वहीं साउथ फिल्मों में एमी जैक्सन की पहली फिल्म मद्रासापट्टीनम थी।