लंबे इंतज़ार के बाद 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, आयुष्मान- विकी कौशल रहे बेहतरीन सितारे

हाल ही में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है। गौरतलब है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा अप्रैल महीने में होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के चलते पुरस्कारों की घोषणा की तारीख आगे खिसका दी गयी थी।

Image result for 66th national film awards

66वें फिल्म पुरस्कार में बॉलिवुड फिल्म अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के अवार्ड से नवाज़ा गया। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म अंधाधुन में बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना मेन लीड में नज़र आए थे।

Image result for andhadhun hd imagesफिल्म में आयुष्मान का किरदार एक अंधे व्यक्ति का था। संस्पेंस और थ्रीलर वाली इस फिल्म में खूबसूरत बॉलिवुड एक्ट्रेस तब्बू भी मुख्य किरदार में नज़र आयी थीं। आयुष्मान खुराना को इस फिल्म् के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया।

Image result for uri the surgical strike hd images

वहीं साल की बेहतरीन फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के एक्टर विकी कौशल को भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म के लिए दिया गया। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में बेस्ट सांउड डिजाइनर का अवार्ड बिश्वदीप चटर्जी को दिया गया।

Image result for sanjay leela hd images

बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का अवार्ड फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली के नाम रहा। वहीं पद्मावत फिल्म के ही घूमर गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड के लिए चुना गया।

Image result for uttrakhand hd images

पहाड़ी वादियों की खूबसूरती वाले राज्य उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड दिया गया। आवाज़ में मिठास के लिए बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवार्ड अरिजीत सिंह के नाम रहा।

Image result for arijit singh hd images

अरिजीत को यह अवार्ड फिल्म पद्मावत में बिनते दिल गाने के लिए दिया गया। बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड बिंदू मालिनी को नाथीचरामी कन्नड़ फिल्म के लिए दिया गया।

Image result for badhai ho hd images

बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड अमित शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म बधाई हो को दिया गया। बता दें बधाई हो में भी बॉलिवुड एक्टर आयुष्मान खुराना नज़र आए थे। फिल्म में आयुष्मान की एक्टिंग को दर्शकों की काफी सराहना भी मिली थी।

Image result for pad man hd images

पारंपरिक सोच को पीछे छोड़ते हुए नए मुद्दे पर आधारित फिल्म पैडमैन को सामाजिक मसलों की बेस्ट फिल्म से सम्मानित किया गया। यह फिल्म आर. बाल्कि द्वारा निर्देशित की गयी थी। फिल्म में मुख्य किरदार बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार, खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर और राधिका आप्टे  ने निभाया था।

Image result for pad man hd images

बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्ट  आदित्य धर को दिया गया। बेस्ट उर्दू फिल्म का अवार्ड कश्मीर आधारित फिल्म हामिद  को दिया गया। फिल्म के निर्देशक ऐजाज खान थे।

Image result for hamid film hd images

बेस्ट डॉयलोग का अवार्ड बंगाली फिल्म तारीख के नाम रहा। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का अवार्ड इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह और अर्चना राव को तेलुगू फिल्म महानती के लिए दिया गया।बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड हेलारू गुजराती भाषा में बनी फिल्म को दिया गया।

Image result for nal marathi film hd images

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवार्ड से सुधाकर रेड्डी यकंती को फिल्म नाल(मराठी) के लिए नवाज़ा गया।

बता दें फीचर फिल्मों को 31 श्रेणियों में नेशनल अवार्ड दिए गये  हैं।