उत्तर-प्रदेश की राज़धानी लखनऊ नवाबों का शहर माना जाता है। यहाँ देशी फूड के चटकारे भी शौक से लिये जाते हैं। नवाबों के इस शहर में खाने के चटकारे लखनवी अंदाज़ में खास होते हैं।

लखनवी खाने पर आधारित बॉलिवुड फिल्म दावत-ए-इश्क तो देखी ही होगी आपने।

आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म में भी लखनवी खाने के ज़ायके को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। तो चलिए आज नवाबों के इसी शहर के कुछ मशहूर ज़ायकों के बारे में अपने चटोरों को बताते हैं-
लखनऊ में मुबीन्स रेस्तरां में मिलेगा नवाबी ज़ायकाः

नवाबों के शहर पहुंचे हैं तो नवाबी ज़ायकों के चटकारे लेना तो बनता है। लखनऊ में मुबीन्स रेस्तरां में हमारे चटोरे नवाबी चटकारे ले सकते हैं। मुबीन्स रेस्तरां में आपको निहारी कुलचा, पसिंदा कबाब-सिरमाल रोटी के चटकारे देशी अंदाज़ में मिलेंगे। मुबीन्स रेस्तरां में स्वाद के ज़ायकों को बढ़ाता है रेस्तरां के खास मसाले से बना खाना। खाने के शौकीनों के लिए एक बार रेस्तंरा जाना तो बनता है।
वहीं अगर आप वेजिटेरियन हैं तो नवाबों का यह शहर आपका भी स्वागत करता है।

नारयण वेजः सालों से नवाबी ज़ायकों को बरकरार रखते हुए यहाँ नारायण वेज़ फेमस फूड रेस्तंरा हैं। स्ट्रीट फूड जितने खर्चे में आपको यहाँ वेज कबाब का स्वाद मिलता है। नारायण वेज़ का वेज़ रोल देश भर में मशहूर है। लखनऊ स्थित नारायण वेज़ शॉप पर आप आते हैं तो यह आपको स्वाद के अनोखे ज़ायकों को लेने का मौका देता है।

टुंडे कबाबीः लखनऊ के नाझ सिनेमा रोड पर स्थित टुंडे कबाबी सालों से स्वाद के ज़ायकों को संजो रहा है। मुँह में जाते ही पिघल जाने वाले देशी कबाब का स्वाद आपको इस फेमस रेस्तंरा में मिलता है। मात्र 70 रूपये में टुंडे कबाब का जायका आप इस रेस्तंरा से ले सकते हैं। रेस्तरां के टंगड़ी कबाब स्वाद के ज़ायको पर चार चांद लगा देते हैं।

प्रकाश कुल्फीः यदि आप मीठे के शौकीन हैं, तो आपको भी नवाबों का यह शहर नाराज़ नहीं करेगा। लखनऊ का फेमस अमीनाबाद बाजार में प्रकाश कुल्फी नाम की शॉप पर आप अपना मुंह मीठा कर सकते हैं। प्रकाश कुल्फी की मशहूर कुल्फी का स्वाद तो आपको इसी रेस्तंरा में मिलेगा। स्पेशल तरीकों से तैयार की गयी कुल्फी, फलूदा आपके स्वाद को एक नया रंग देते हैं।

द मुगल्स दस्तरख्वान – लखनऊ के बी.एन रोड पर स्थित द मुगल्स दस्तरख्वान में मुगली शाही खाने का स्वाद परिवार के सदस्यों के साथ लिया जा सकता है। मटन भुना और उल्टे तवे का मुगली पराँठा प्याज़ के बेहतरीन स्वाद के साथ आपको मिलता है। रेसतंरा का चिकन लगन ड्राई फ्रूट की ग्रेवी के साथ परोसा जाता है।

शुक्ला चाट हाउसः लखनऊ की शाहनजफ रोड पर स्थित शुक्ला चाट हाऊस में चाट के चटकारे लिए जा सकते हैं। बेहतरीन स्वाद के साथ टिक्की का स्वाद आप चटनी के साथ ले सकते हैं।

दाल में काला – दाल में काला लखनऊ के चाइना गेट बाज़ार रोड पर लालबाग में स्थित है। दाल में काला आपको लखनवी अंदाज़ में स्वाद के ज़ायके परोसता है। अफगानी रोस्टेड में मुगली स्वाद की महक आपको अपनी ओर खींच ही लेती है।
तो जाइए इंतज़ार किस बात का, जाकर लिजिए नवाबों के शहर लखनऊ में स्वाद के मुगली चटकारे।
शिवानी कोटनाला