चुलबुली सारा अलि खान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया ये खास तोहफा

बॉलिवुड ब्यूटी क्वीन सारा अलि खान आज अपना 25वाँ जन्मदिन मनाने जा रही हैं। बॉलिवुड की राइसिंग स्टार सारा अलि खान ने अपने फैंस को भी अपने जन्मदिन पर प्यारा सा तोहफा दिया है।

Image result for SARA ALI KHAN HOT WALLPAPER HD IMAGES

आज यानि अपने जन्मदिन पर पटोदी के नवाब सैफ की प्यारी बेटी सारा ने अपनी आने वाली फिल्म कुली नम्बर 1 का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बता दें सारा जल्द ही बॉलिवुड के फेमस स्टार गोविंदा की फिल्म कुली नम्बर 1 की रीमेक में नज़र आने वाली हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी सारा अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं।

पोस्टर में बॉलिवुड स्टार वरूण धवन के साथ सारा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। जहाँ पोस्टर में वरूण कुली के किरदार में नज़र आ रहे हैं, वहीं हॉट सारा वरूण की बाहों में अपने जलवे बिखेर रहीं हैं।

Image result for SARA ALI KHAN HOT WALLPAPER HD IMAGES

बीते एक साल में ही सारा अलि खान ने बॉलिवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है। साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से सारा ने बॉलिवुड में एंट्री थी।

Image result for SARA ALI KHAN IN KEDARNATH HD IMAGES

उसके बाद सारा फेमस बॉलिवुड स्टार रणवीर सिंह के ऑपोज़िट फिल्म ‘सिंबा’ में नज़र आयीं। फिल्म सिंबा में सारा की अदाकारा को दर्शकों की सराहना मिली थी। बेहद टैलेंटेड सारा अलि खान की तारीफ खुद मंजे हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा की गयी थी।

Image result for SARA ALI KHAN IN SIMBA HD IMAGES

बता दें सारा अलि खान अपने पिता सैफ की दूसरी पत्नि यानि करीना कपूर की भी अच्छी दोस्त हैं। एक शॉ में सारा बताती हैं कि बॉलिवुड क्वीन बेबो यानि करीना को अगर वो छोटी माँ कहती हैं तो करीना सदमे में जा सकती हैं।

Image result for SARA ALI KHAN WITH KAREENA HD IMAGES

इसके बाद जवाब में करीना बात साफ करती हैं कि उन्होंने सैफ से कहा था कि वह दोनों बच्चों( सारा औऱ इब्राहिम) की अच्छी दोस्त बन सकती हैं। सारा अलि खान की करीना कपूर खान से अच्छी बॉन्डिंग हैं, वहीं कई बार सारा अपने भाई तैमूर के साथ मस्ती करती भी दिख जाती हैं। गौरतलब है कि सारा अलि खान सैफ अलि खान और अमृता (सैफ की पहली पत्नि ) की संतान है।

Image result for SARA ALI KHAN WITH TAIMUR HD IMAGES

चुलबुली सारा एक रोचक किस्सा शेयर करती हैं कि जब उनके पिता की दूसरी शादी हो रही थी तो उन्हें माँ अमृता ने ही शादी के लिए तैयार कर भेजा था। पिता की दूसरी शादी की एक तस्वीर में सारा अलि खान भाई इब्राहिम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नज़र आयीं थीं।

Image result for SARA ALI KHAN IN KAREENA'S MARRIAGE HD IMAGES

मस्तमौला मिजाजी सारा अपने फ्रैंक नेचर के लिए दर्शकों की खास पसंद बनी रहती हैं। सारा अलि खान इन दिनों बॉलिवुड हॉट स्टार कार्तिक आर्यन के साथ सुर्खियों में बनी रहती हैं। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन को सारा अपना क्रश बता चुकी हैं, उसी के बाद से वह कार्तिक की अच्छी दोस्त बन गयी हैं।

Image result for SARA ALI KHAN WITH KARTIK HD IMAGES

पर्दे पर बेहद खूबसूरत नज़र आने वाली सारा अलि खान असल जिंदगी में भी खूबसूरत सीरत वाली हैं। यह पिछले दिनों की ही बात है जब बॉलिवुड स्टार ऋषि कपूर ने सारा की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बेहद अच्छी इंसान हैं।

Image result for SARA ALI KHAN WALLPAPER HD IMAGES

बता दें ऋषि कपूर ने ऐसा इसलिए कहा था क्यों कि सारा को एयरपोर्ट पर खुद का भारी सामान खुद ही उठाते नज़र आयीं थीं। जबकि आमतौर पर किसी भी बड़े बॉलिवुड स्टार के पीछे उनके साथ चलने वाले बॉडिगार्ड और मददगार साथ होते हैं।