इस वजह से ऑटो सेक्टर झेल रहा है सुस्ती की मार

देश में ऑटो सेक्टर इन दिनों मंदी की मार से बेहाल है। बिक्री में आई कमी और जीएसटी में कोई छूट ना मिलने के कारण ऑटो सेक्टर सुस्त पड़ा हुआ है।

Image result for auto market crisis

इस सेक्टर से जुड़े उद्योगपतियों की खासी मांग है कि सरकार इस आर्थिक मंदी के दौर से गुजरने में उनकी कुछ सहायता करे। उद्योग पति चाहते हैं कि राज्य सरकार जीएसटी की दरों को अगर 28% से घटा कर 18%  कर दे तो ऑटो सेक्टर इस आर्थिक मंदी के दौर जल्दी ही उभर पाएगा।

Image result for gst

वहीं राज्य सरकारें ऑटो सेक्टर में जीएसटी में किसी भी प्रकार की छूट देने को तैयार नहीं है। राज्य सरकारों का मत है कि जीएसटी में कटौती करने का मतलब राज्य सरकार की आमदनी में कटौती करना होगा। ऐसे में राज्य सरकारें अन्य जरूरतों के लिए केंद्रीय सरकार पर निर्भर हो जाएगी।

Image result for finance minister

वहीं केंद्र सरकार भी फिलहाल राज्य सरकारों की अत्यधिक वित्तीय सहायता करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि देश का वित्त मंत्रालय ऑटो सेक्टर के लिए कुछ राहत पैकेज़ तैयार जरूर कर रहा है। लेकिन इसमें जीएसटी की दरों में कटौती का कोई विकल्प नहीं है।

Image result for finance ministry

गौरतलब है कि फिलहाल देश में आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। ऐसे में जीएसटी में कटौती का तो विकल्प ही नहीं बनता। दरअसल केंद्रीय सरकार का असल मत यह है कि ऑटो सेक्टर में बिक्री से देश में रेवेन्यू के बहुत बेहतर विकल्प नहीं मिलते।

Image result for gst

वहीं यदि जीएसटी में कटौती कर दी गयी तो रेवेन्यू में अत्यधिक गिरावट का संकट पैदा हो सकता है। जो देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए सही नहीं होगा। इसके कारण केवल केंद्रीय सरकार पर वित्तीय भार ही बढ़ेगा और कुछ नहीं।

Image result for maruti suzuki company hd

अभी हाल ही में देश की जानी मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से भी खराब खबर आई थी। वाहन क्षेत्र में सुस्ती के दौर से जूझते हुए मारुति सुजुकी ने अपने 3000 अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

Image result for r c bhargav

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव कहते हैं कि यह पूर्ण रूप से मांग पर निर्भर करता है कि अस्थाई कर्मचारियों की संख्या कितनी हो। यानि जब मांग बढ़ती है तो अनुबंध पर ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती की जाती है औऱ जब मांग घटती है तो उनकी संख्या कम की जाती है। इसके साथ भार्गव चेताते हैं कि – वाहन क्षेत्र अर्थव्यवस्था में बिक्री, सेवा, बीमा, लाइसेंस, वित्तपोषण परिवहन से जुड़ी नौकरियाँ सृजित करता है। यदि वाहन बिक्री में थोड़ी सी भी गिरावट आती है तो नौकरियों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ेगा।

Image result for maruti suzuki company hd

यहाँ भार्गव का भी यही मत है कि सरकार को जीएसटी की दरों में कुछ कटौती करनी ही चाहिए। यह सरकार की ओर से सकारात्मक प्रयास होगा। अन्यथा देश की आर्थिक मंदी का प्रभाव जहाँ अब तक केवल ऑटो सेक्टर पर ही बड़े रूप में दिख रहा है शीघ्र ही अन्य सेक्टर भी इससे प्रभावित होंगे।