ईशा अंबानी और आनंद पीरामल आजकल इटली मैं हैं. बता दें कि ईशा अंबानी और आंनद पीरामल इटली में सगाई करने जा रहे हैं। जहां पर तीन दिन का भव्य समारोह रखा गया है. लग्जरी विला में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है.इतना ही नहीं. इस विला को इंडियन वेडिंग थीम पर सजाया गया है। साथ ही इस शाही सगाई में शामिल होने के लिए बॉलीवुड़ की कई हस्तीयां पहुंच रही हैं।

बता देंं कि इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के दूसरे दिन का जश्न इटली के लेक कोमो जगह पर बने लग्जरी विला ओल्मो में मनाया जाएगा.सगाई के वेन्यू को पहले ही शानदार लुक में सजाया जा चुका है. दूसरे दिन की सेलिब्रेशन में इटालियन कूजीन से सजी ग्रांड डिनर पार्टी रखी जायेगी। जहां पर मेहमान डिनर के साथ-साथ डांस का लुफ्त उठा सकेगें।

अंबानी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए अनिल कपूर भी पहुंचे.अनिल कपूर ने इस लग्जरी वेन्यु की काफी तारीफ भी की. साथ ही पार्टी लुक में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।


ग्रैंड सगाई सेलिब्रेशन मैं कई फिल्मी सितारों की लिस्ट शामिल है. जिसमें से कुछ फिल्मी सितारे सोनम कपूर, अनिल कपूर, जान्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर,और पीसी निक जोनस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


3 दिनों के इस सगाई सेलिब्रेशन को कुछ इस तरीके से बांटा गया है. 21 सितंबर को अंबानी परिवार पहले दिन लेमो कोमो में पहुंचकर अपने मेहमानों का स्वागत वेलकम लंच से करेगा। इसके बाद शाम को 5:00 बजे विला बालिबोनो में डिनर के साथ गेस्ट सेलिब्रेशन होगा।

22 सितंबर सगाई समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत विला गैस्टेल में एक इटालियन फूड फेस्टिवल के साथ होगी. इसके बाद शनिवार शाम को विला ओल्मो में मेहमान डिनर और डांस के लिए एकजुट होंगे.23 सितंबर: रविवार को ड्यूमो डी कोमो और टीट्रो सोसाले कॉमो में मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जायेगा। यानि अंबानी परिवार अपने मेहमानों की खातिरदारी में कोई भी कमी नहीं रखने वाला और यूं ही नहीं अंबानी परिवार को मेहमान नबाजी के लिए जाना जाता।

बता दें कि इसी साल आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को महाराष्ट्र के महाबलेश्वरम में प्रपोज किया था. मई में एक निजी समारोह में दोनों परिवार की मौजूदगी में जश्न भी हुआ था.