राफेल को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर वार

कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को राहुल पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं.आजकल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिंदुत्व की  राह पर चल रहे हैं.इस वज़ह से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद राफेल डील मामले पर राहुल ने मोदी सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए सीधा निशाना साधा है।

दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां से भी राफेल डील मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल डील की कीमत देश की जनता को क्यों नहीं बताते. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के चौकीदार बनना चाहते हैं. यूपीए सरकार ने फ्रांस से 126 जेट विमानों का सौदा किया, जिसमें हर विमान की कीमत 526 करोड़ तय की गई थी।

बता दें का्ंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद सोमवार को अमेठी पहुंचे हैं. भोले के नारों के बीच राहुल गांधी का स्वागत किया गया है. राहुल ने यहां अमेठी के निगोहा गांव में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की सदस्याओं से मुलाक़ात भी  की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार और मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे. राहुल ने यहां पर शिवमंदिर में पूजा अर्चना की, इस दौरान भारी संख्या में कांवड़िए भी मौजूद रहे. राहुल यहां महिला विकास सेंटर भी पहुंचे, उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.
राहुल गुजरात चुनाव से ही सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं. इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को शिवभक्त बताया था. इसके बाद वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर भी गए, जब से  राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा  से लौटे हैं जहां भी राहुल जाते हैं उनके समर्थन में बम- बोले का नारा हर तरफ गूंजता दिखाई देता है।  मध्य प्रदेश के  भोपाल  में भी  जगह-जगह पर  उन्हें शिवभक्त राहुल के नाम से होर्डिंग लगा दी गई थी।

अमेठी में राहुल गांधी के स्वागत में भी ऐसी होर्डिंगें लगा दी गई हैं. इन पर राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया है. इस दौरे में वह सांसद निधि से कराई जाने वाली कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व प्रधानों के साथ बैठक करेंगे.