दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर टॉप 5 लिस्ट में बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम शुमार हो गया है। हाल ही में अमेरिका की बहुचर्चित मैगज़ीन फॉर्ब्स ने एक लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट दुनिया के टॉप 10 अभिनेताओं की है जो सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।

रोचक बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलिवुड के जानेमाने अभिनेता का नाम टॉप 10 नहीं बल्कि टॉप 5 में शामिल है। अक्षय कुमार ने इस लिस्ट में चौथा स्थान पाया है।
![]()
बॉलिवुड और तो और हॉलिवुड अभिनेताओं को भी रेस में पीछे पछाड़ अक्षय चौथे स्थान पर रहे। इस लिस्ट में अक्षय के अलावा अन्य किसी बॉलिवुड अभिनेता का नाम नहीं है।

अमेरिका की इस चर्चित बिज़नेस मैगजीन की बात करें तो फॉर्ब्स ने इस लिस्ट में पहला स्थान हॉलिवुड फेमस एक्टर ड्वेन जॉनसन का नाम है। अक्षय कुमार के बाद इस लिस्ट में चर्चित नाम हॉलिवुड के जैकी चैन, एडम सैंडलर, क्रिस इवांस, पॉल रुड और विल स्मिथ का नाम रहा। बता दें कि फार्ब्स मैगजीन की यह लिस्ट 1 जून 2018 से लेकर 1 जून 2019 के तक के आंकड़ों पर आधारित थी।

पिछले साल की बात की जाए तो बॉलिवुड के भाईजान यानि सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार था। सलमान ने पिछली बार इस लिस्ट में टॉप 10 में जगह बनाते हुए 9वें स्थान पर थे। अक्षय कुमार ने जहाँ पिछली बार लिस्ट में 7वां स्थान पाया था वहीं इस बार वे लिस्ट में टॉप 5 में रहे।

बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार बॉलिवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं इस बात को में कोई संशय नहीं।

बॉलिवुड का यह अभिनेता अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल में ही अक्षय की फिल्म पैडमैन को सामाजिक मुद्दों की बेहतरीन फिल्म का अवार्ड भी मिला था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अवार्ड कार्यक्रम में अक्षय की फिल्म को काफी सराहा गया था। अक्षय कुमार बॉलिवुड के ऐसे अभिनेता जिनकी फिल्मों को लेकर विषय चुनाव को हमेशा ही सराहा जाता है।

अभिनेता द्वारा प्रायः ऐसी फिल्में की जाती हैं, जिनके विषय सामाजिक मुद्दों से जुड़े हों। अक्षय की हालिया फिल्म मिशन मंगल भी भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो की मंगल यात्रा से जुड़ी रोचक कहानी है।

अनेक उतार-चढ़ाव के बाद कैसे भारत मिशन मंगल में सफल होता है अक्षय की इस फिल्म में बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। बता दें फिल्म को रिलीज़ हुए अभी कुछ ही समय है कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म में अक्षय द्वारा निभाए गए वैज्ञानिक के किरदार को भारतीय दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया।