बंजी जंपिंग से सपनों को उड़ान देगा गोवा का नया प्रोजेक्ट

युवाओं और घूमने में एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर गोवा से आ रही है। जल्द ही भारत के सबसे छोटे लेकिन खूबसूरत हॉलिडे डेस्टिनेशन राज्य गोवा में अब पर्यटकों को बंजी जंपिंग का भी ऑप्शन मिलने वाला है।

Image result for beautiful goa hd images

हालांकि अब तक गोवा युवाओं की हॉलिडे के लिए पहली पसंद हमेशा से रही है। यहाँ एडवेंचर के कुछ ऑप्शन भी पर्यटकों को मिलते रहे हैं। लेकिन इस कड़ी में बंजी जंपिग का ऑप्शन गोवा में पर्यटकों को नहीं मिलता था।

Image result for adventure hd images

जहाँ बंजी जंपिंग का नाम लेते ही हर भारतीय को भारत में केवल उत्तराखंड का ऋषिकेष नाम याद आता था वहीं अब गोवा राज्य इस क्रम में नया नाम जुड़ गया है।

Image result for adventure in rishikesh hd images

ज़ाहिर देश में एडवेंचर के शौकीन लोगों के पास ऑप्शन की अक्सर कमी हुआ करती थी, जिसके चलते वे या तो देश के बाहर विदेशों में एडवेंचर की तलाश में ट्रिप प्लान करते थे तो या ऋषिकेश ही एक मात्र विकल्प बचता था।

Image result for bungee jumping in rishikesh hd images

गोवा राज्य युवाओं का फेवरेट डेस्टिनेशन प्लेस हमेशा से रहा। गोवा की खूबसूरत वादियों के बीच घूमने का शौकीन जरूर अपनी छुट्टियाँ यहाँ बिताने का इच्छुक होता है।

Image result for beautiful goa hd images

वहीं अब एडवेंचर के बेहतर ऑप्शन मिलने से गोवा के पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी। बता दें जंपइन हाईट्स ने 27 अगस्त यानि आज के दिन ही भारत के गोवा राज्य में बंजी जंपिग डेस्टिनेशन लॉन्च करने की घोषणा की है।

Image result for beautiful goa hd images

यह जंपइन हाईट्स का भारत में बंजी जंपिग का दूसरा डेस्टिनेशन होगा। इससे पहले जंपइन हाईट्स ने ऋषिकेश में साल 2010 में पहले बंजी जंपिग डेस्टिनेशन का लॉन्च किया था। साथ ही बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट में गोवा टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने भी अपना सहयोगी भूमिका निभाई है।

Image result for adventure in rishikesh hd images

यह बंजी जंपिंग डेस्टिनेशन गोवा में मेयर झील पर बनाया गया है। बंजी जंपिग के लिए 55 मीटर का प्लेट्फॉर्म तैयार किया गया है। सुरक्षा के सभी मानकों का इस प्रोजेक्ट के तहत विशेष ध्यान दिया गया है।

Image result for adventure in rishikesh hd images

जंपइन हाइट्स के प्रबंध निदेशक कहते हैं कि-बंजी जंपिग के लिए दूसरी लोकेशन को लॉन्च कर  मैं काफी उत्साहित हूँ। मैं गोवा के खूबसूरत शहर में बंजी जंपिंग के लिए युवाओं और पर्यटकों को प्लैटफॉर्म मुहैया करवा कर गर्व महसूस कर रहा हूँ। हमें सर्मथन देने के लिए मैं गोवा सरकार का बेहद आभारी हूँ। अपनी बात को आगे पूरी करते हुए राहुल बताते हैं कि हमें ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के अपने प्रोजेक्ट में एडवेंचर के शौकीन लोगों की ओर से जबरद्स्त रिस्पॉन्स मिला। हम गोवा में भी युवाओं और टूरिस्ट से ऐसे ही शानदार रिस्पॉन्स की उम्मीद कर रहे हैं।

Image result for beautiful goa hd images

28 अगस्त यानि कल से यह जंपिंग डेस्टिनेशन स्पोट पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जल्द ही पर्यटक एडवेंचर के सारे मज़े अब गोवा में भी ले पाएंगे।

1 Comment

Comments are closed.