सिंधु ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत देश के नाम किया गोल्ड

भारतीय बैडमिंटन स्टार शटलर पी वी सिंधु ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। बीते रविवार पी वी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह बैडमिंटन चैंपियनशिप यूरोपीय देश स्ट्वीजरलैंड में रही थी।

Image result for p v sindhu final match 2019

देश की स्टार शटलर सिंधु ने फाइनल में पहुंच जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को कड़ी शिकस्त दे कर गोल्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सिंधु का यह इस साल का पहला बड़ा खिताब रहा।

Image result for p v sindhu final match 2019

देश को गौरान्वित करने वाली सिंधु का मुकाबला जापान की उन्हीं नोज़ोमी ओकुहारा से रहा था, जिनसे सिंधु को पिछले मुकाबले में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था।

Image result for p v sindhu final match 2019

इसी क्रम में यह जीत की खुशी सिंधु के लिए दोगुनी हो गयी। स्टार शटलर ने इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के कड़े पड़ावों को एक-एक कर पार करते हुए यह जीत देश के नाम की।

Image result for p v sindhu final match 2019

इस बार सिंधु नोज़ोमी से मुकाबले में सिल्वर नहीं बल्कि गोल्ड लेकर देश लौटेंगी। यह देश के लिए निश्चित ही गर्व करने का एक यादगार पल बनने वाला है।

Image result for p v sindhu rio olympics 2016

बता दें इससे पहले साल 2016 में पी.वी सिंधु को रियो डी. जेनेरियो में चल रहे ओलंपिक में सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। उस दौरान भी सिंधु का मुकाबला जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से रहा था। नोजोमी को तब भी सिंधु से हार का मुख देखना पड़ा था।

Image result for sindhu with nozomi

कुल मिलाकर सिंधु –नोजोमी के अब तक 15 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें से सिंधु ने 8 और नोजोमी ने 7 में जीत हासिल की है। वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में सिंधु की जीत के साथ ही यह स्कोर 9-7 का हो गया है।

Image result for p v sindhu

बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी को कड़ी शिकस्त इस प्रतिस्पर्धा में देना सिंधु के अतुल्य आत्मविश्वास को दिखाता है। हालांकि जापान की बेहतरीन खिलाड़ी नोज़ोमी ओकुहारा भी इस चैंपियनशिप में साल के पहले खिताब के लिए उतरी थीं। लेकिन इस बार उन्हें सिंधु के चलते सिलवर से संतोष करना पड़ा।

Image result for p v sindhu with nozomi 2017

आज से ठीक दो साल पहले इसी टूर्नामेंट में सिंधु को नोजोमी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार नोजोमी को सिंधु से हार का सामना करना पड़ा.

Image result for sindhu in forbes

पिछले दिनो अमेरिका की चर्चित बिज़नेस मैगजीन में सिंधु का नाम अत्यधिक कमाने वाली खिलाड़ी में शामिल किया गया था। वहीं एक बार फिर सिंधु इस बड़ी जीत को अपने नाम कर सुर्खियों में बन गयी हैं। बता दें स्टार शटलर पी.वी सिंधु भारतीय बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने साल 2016 में देश को रियो ओलम्पिक में सिल्वर दिलवाया था।

Image result for sindhu in forbes

तभी से सिंधु बैडमिंटन के प्रति अपने कड़े जुनून के लिए लगातार चर्चा में बनी ही रहती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि सिंधु भारतीय बैंडमिंटन में चमकते सितारे की भांति लगातार अपनी जगमगाहट बरकरार रख रही हैं, और आगे भी रखेंगी। सिंधु ने फाइनल का यह मैच केवल 38 मिनट में जीत लिया था इसके साथ ही सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय का गौरव भी प्राप्त कर चुकी हैं।