घर घर में अंगूरी भाभी नाम से लोगों के दिल पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे का आज जन्मदिन है। बता दें 42 वर्ष की हो चुकी शिल्पा शिंदे आज अपना 43 वाँ जन्मदिन मनाऐंगी।

बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे के फैंस आए दिन उनसे जुड़ी खबरों को जानने के लिए बेसब्र रहते हैं। बिग बॉस में विनर रहने के बाद शिल्पा को चाहने वालों की तादाद और भी बढ़ गयी है।

गौरतलब है कि चर्चित टी.वी एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान एंड टीवी पर आने वाले शॉ ‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिली थी। हालांकि शॉ मेकर्स से कुछ आपसी झगड़ों के कारण उन्हें इस शॉ से बाहर कर दिया गया था।

टीवी के हर घर पॉपुलर शॉ में भाभी जी का किरदार ही दर्शकों का दिल जीत पाता था। वहीं भाभी जी का किरदार निभा रही खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जब शॉ छोड़ दिया था तो टेलीविजन जगत में एक सनसनी मच गयी थी।

शिल्पा पर आऱोप लगे थे कि शॉ की पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ ही उनके बर्ताव में भी बदलाव आने लगा था। उन्होंने शॉ के कॉन्ट्रेक्ट के हिसाब से भी काम करना छोड़ दिया था। शॉ के मेकर्स ने आरोप लगाया कि शिल्पा बिना किसी पूर्व जानकारी के दूसरे शॉ का हिस्सा बनने जा रही थीं।

जो कॉन्ट्रेक्ट का उल्लंघन करना था। वहीं फीस बढ़ाने की बात पर भी शिल्पा को गलत बताया गया। इन सब के बीच शिल्पा कभी ठीक तरह से अपना पक्ष मीडिया के सामने नहीं रख पायी थीं।

बिग बॉस में आने के बाद असल में शिल्पा का पक्ष दर्शकों के सामने आया था। वे शॉ में पहले लेडी विलन के किरदार में दर्शकों को नज़र आयीं। लेकिन धीरे-धीरे शॉ की रफ्तार के साथ शिंदे का असल व्यक्तित्व भी दर्शकों से छुप ना पाया।

भीतर से कोमल और बाहर से कड़क शिल्पा दर्शकों का दिल जीत पाने में कामियाब रही थीं। उन्होंने शॉ में अपना वह पक्ष दिखाया जिससे दर्शक अंजान थे। शॉ में माँ के व्यक्तित्व में ढ़लते हुए शिल्पा ने ना कभी किसी से फालतु नोंक-झोंक की ना किसी का बुरा चाहा।
![]()
इसके विपरीत वे हमेशा घर के सदस्यों के लिए खाना बनाती ही दर्शकों को नज़र आयीं। शॉ में शिल्पा के इस अनदेखे व्यक्तित्व ने उन्हें सीजन का विनर बनाया औऱ लोगों के दिलों में उन्हें जगह दी।

हालांकि अब बिग बॉस का 13वाँ सीजन भी कलर्स द्वारा दर्शकों के लिए शीघ्र ही लाया जा रहा है। इस क्रम में कर्लस चैनल ने सीजन 11 और सीजन 12 की विनर शिल्पा शिंदे और दीपिका कक्कड़ की तुलना कर डाली।

जिसके जवाब में हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद रखने वाली शिल्पा शिंदे कहती हैं कि दीपिका ने शॉ जीतने के लिए उनकी नकल की है।

इसके अलावा शिल्पा सिंदे का नाम विवादों से आए दिन जुड़ता ही रहता है। बता दें पिछले दिनों भारत-पाक के कटु संबंधों के बीच जब स्टार सिंगर मीका सिंह पाक में पर्फोमेंस के लिए पहुँचे तो उन्हें बैन कर दिया गया था।

इसी बीच पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे मीका को सपोर्ट करते सामने आयी थीं। उनका कहना था कि एक सेलेब्रिटी होने के नाते यदि उन्हें भी पर्फोर्म करना पड़े तो वह करेंगी। शिल्पा ने यह बात इसलिए कही थी क्यों कि शिल्पा के चाहने वालों में पाक के नागरिक भी शामिल हैं।