पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंटः आखिर फिट रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

देश को चुस्त दुरुस्त रखने के मिशन की ओर बढ़ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत करने जा रहे हैं। देश की स्वास्थ्य से जुड़ी बेहरतरीन आदतों के विषय में प्रधानमंत्री मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं।

Image result for modi fit india hd images

सुबह 10 बजे से दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम से इस मिशन की शुरुआत करते हुए मोदी का लक्ष्य देश को फिट रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की चर्चा हालांकि मन की बात कार्यक्रम में पहले ही की जा चुकी है।

Related image

आज यानि 29 अगस्त के दिन ही फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की बात मोदी द्वारा रखी गयी थी। आज देश में राष्ट्रीय खेल दिवस का अवसर है। देश के खेल जगत के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंति के अवसर को ही खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Image result for major dhyan chand

गौरतलब है कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री देश को फिट रखने की सलाह हर अवसर पर देना पसंद करते हैं। स्वस्थ भारत को मोदी खुद एक मिशन की तरह देखते हैं।

Image result for modi fit india hd images

इसी क्रम में मोदी सरकार का फिट इंडिया मूवमेंट ना केवल देश में खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लिए है बल्कि यह देश के जन-जन से जुड़ा है। मोदी के इस अभियान से जुड़ने देश के विभिन्न स्कूलों के छात्र और खिलाड़ी विशेषकर कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

Image result for modi speech today

मोदी के इस फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ना केवल शारिरिक फिटनेस की बात रखी जाएगी बल्कि जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न आदतों को बदलने का प्रयास भी इस मूवमेंट द्वारा किया जाएगा। मूवमेंट के अंतर्गत खाने की आदतों, व्यायाम, रोगों से दूर रहने के उपायों पर विशेषकर ध्यान दिया जाएगा।

Related image

स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता मोदी सरकार के इस अभिय़ान का मुख्य लक्ष्य रहेगा। मोदी सरकार का यह मत शुरुआत से ही था देश को फिट रखते हुए ही विकास की रेस में तेजी से दौड़ा जा सकता है। आखिर यूं नहीं कहा गया है खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। शारिरिक फिटनेस की आवश्यकता आज देश भर के नागरिकों को है।

Related image

बढ़ते प्रदूषण के कारण आज भारत में ही यह स्थिति बनी हुई है कि हर दूसरे घर में व्यक्ति सांस से जुड़ी बीमारी से जूझ रहा है। छोटी उम्र में ही घातक बीमारियों की चपेट में आना भी शारिरिक फिटनेस की ओर ध्यान ना दे पाना ही है।

Image result for illness hd images

रोज की दौड़ भाग भरी दिनचर्या में व्यक्ति की आवश्यकताऐं बढ़ रही हैं लेकिन वहीं व्यक्ति अपने लिए ही समय नहीं निकाल पा रहा है। बेवक्त खाने और सोने की आदतों से ही छोटी उम्र में ही शुगर औऱ लंग्स से जुड़ी बिमारियाँ व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही हैं।

Image result for illness related lungs hd images

इसी क्रम में मोदी सरकार का यह प्रयास देशवासियों के लिए एक बेहतर प्रयास साबित होगा। फिलहाल के लिए यह मूवमेंट केवल चार सालों के लिए सुउद्देश्य से लाया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि मोदी सरकार का यह प्रयास देश में कितने सकारात्मक परिणाम ला पाने में महत्वपूर्ण निभाएगा।