संजय दत्त की फिल्म ‘प्रस्थानम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़ः पावरफुल राजनेता के किरदार में दिखेंगे बाबा

साल की दमदार फिल्म बॉलिवुड के बाबा संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम का हाल ही में ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 15 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

Image result for sanjay dutt movie prasthanam

जैसा कि बाबा की इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है, संजय दत्त एक दमदार भूमिका में हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त के प्रोडक्शन हाउस से बनी यह फिल्म मल्टीस्टारर है। बॉलिवुड के कई नामी अभिनेता बाबा की फिल्म का हिस्सा हैं।

Image result for sanjay dutt movie prasthanam

फिल्म की कहानी राजनीति से जुड़ी है। रिश्तों की कश्मकश और पॉलिटिक्स के दांव-पेंचों के बीच रिलीज़ किया गया फिल्म का ट्रेलर दर्शकों का दिल जीत रहा है। फिल्म में विलन की भूमिका में दर्शकों को बॉलिवुड के फेमस अभिनेता चंकी पांडे नज़र आऐंगे।

Image result for sanjay dutt movie prasthanam

इसके साथ ही संजय दत्त एक पावरफुल राजनेता का किरदार निभाऐंगे। फिल्म में संजय दत्त के बेटे का किरदार जाने माने अभिनेता अलि फैज़ल निभा रहे हैं। वहीं बॉलिवुड की नामी अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आऐंगी।

Image result for sanjay dutt movie prasthanam

राजनीति के दांव-पेंचों को आजमाती बाबा की इस फिल्म में रोमांस का तड़का भी लगेगा। फिल्म में अलि फैज़ल की हिरोइन के किरदार में बॉलिवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर नज़र आऐंगी। राजनीति की कहानी के साथ अलि जफर और अमायरा दस्तूर का रोमांस भी दर्शकों को फिल्म की कहानी से बाँधे रखेगा।

Image result for amyra dastur with ali fazal

फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह माना जा रहा है कि बाबा की इस फिल्म की कहानी कहीं ना कहीं अमिताभ बच्चन की सरकार से मिलती जुलती है। अमिताभ बच्चन की सरकार फिल्म साल 2010 में आयी थी। इस फिल्म में अमिताभ पावरफुल राजनेता के किरदार में दर्शकों को नज़र आये थे।

Image result for amitabh movie sarkar 3

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि संजय दत्त के दो बेटों में एक सौतेला है। जिसका किरदार अलि फैज़ल निभा रहे हैं। अलि जफर गर्मजोशी से काम करते वक्त दिमाग का इस्तेमाल करना नहीं भूलते।

Image result for sanjay dutt movie prasthanam

यही वजह है कि संजय अपने सौतेले बेटे को अपनी विरासत सौंपना चाहते हैं। वहीं संजय के सगे बेटे को यह बात रास नहीं आती और वह विलन चंकी पांडे के साथ मिलकर पिता के ही खून का प्यासा बन जाता है। दिलचस्प मोड़ों से होते हुए राजनीति से जुड़ी यह कहानी दर्शकों के दिलों को कितना लुभा पाती है, यह तो फिल्म के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा।

फिलहाल बाबा की फिल्म के ट्रेलर को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। दो मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर को एक बार देखने में ही कहानी का सार नज़र आ जाता है। हालांकि दिलचस्प मोड़ों की इस कहानी का अंत जानने के लिए फिल्म का इंतज़ार तो दर्शकों को करना ही होगा। बता दें संजय द्त्त स्टारर यह फिल्म दर्शक अपनी नज़दीकी सिनेमाघरों में 20 सितम्बर को देख पाऐंगे।

Image result for amayra with ali fazal

साथ ही बताते चलें कि फिल्म में बॉलिवुड अभिनेता जैकी श्रोफ भी दमदार भूमिका में नज़र आऐंगे। वे संजय दत्त की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते एक्शन करते फिल्म में दिखेंगे। देवा कट्टा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर अपना क्या कमाल दिखा पाती है देखना दिलचस्प होगा।