अलग-अलग राज्यों में स्वाद के अलग-अलग जायकों से ही सजता है भारत। यहाँ हर राज्य के कुछ खास ज़ायकें हैं। जिनका खास स्वाद राज्य विशेष में ही लिया जा सकता है।गुजरात का थेपला, फाफड़ा हो या पश्चिम बंगाल का रोसगुल्ला। यहाँ स्वाद के हर रंग खिलते हैं।

स्वाद के अनोखे जायके के लिए ही हम आज आ पहुँचे हैं, देश के एक और खूबसूरत राज्य पश्चिम बंगाल में।

तो चलिए जानते हैं तो स्वाद के कितने रंग खिलते हैं ममता दीदी के राज्य पश्चिम बंगाल में-
अब बात पश्चिम बात की करते हैं तो सबसे पहले राज्य का प्रसिद्ध रोसगुल्ला ही याद आता है।

रसगुल्ला- राज्य में रोसगुल्ला यहाँ की फेमस स्वीट डिश मानी जाती है। कहा जाता है कि राज्य के रोसगुल्ले का स्वाद यदि कोई एक बार खा ले तो यह स्वाद जिंदगी भर नहीं भूलता।

शुद्ध छेना से बने रसगुल्ले मुँह में जाते ही घुल जाते हैं। एक अनोखे स्वाद का ज़ायका आपको यहाँ राज्य में मिलता है। राज्य की राजधानी में आपको लोकल मार्केट में भी रसगुल्ले में कई वैराइटी आराम से मिल जाती हैं। इन बेहतरीन अलग अलग वैराइटी के रसगुल्लों का लुफ्त राज्य में उठाया जा सकता है।

लुची- राज्य की दूसरी बेहतरीन डिश है लुची। राज्य में मैदे की तेल में तली रोटी को लुची के नाम से जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में लुची को सफेद रंग में बरकरार रख कर ही पकाया जाता है। लुची के साथ स्वाद का जायका पूरा करता है इसके साथ परोसी जाने वाली सब्जियों के साथ।
राज्य में लुची को बैंगन या आलू की स्वादिष्ट सब्जी के साथ स्वाद का अनोखा रंग दिया जाता है।

शुक्तो- राज्य में शुक्तो के विषय में माना जाता है कि इसके बिना राज्य के बेहतरीन ज़ायके की थाली अधूरी है। यह राज्य की पारंपरिक डिश में शुमार है।

ढ़ेर सारी सब्ज़ियों के साथ चुटकी भर चीनी का प्रयोग कर बनाया गया शुक्तो खाने में लाजवाब होता है। इस स्वाद को अलग रंग देता है सभी सब्ज़ियों में करेला का भी प्रयोग। करेले के साथ सभी सब्जियों का स्वाद शुक्तो को स्वाद के ज़ायके को बढ़ाता है।

संदेश- भारत का पश्चिम बंगाल राज्य मिठाईयों के अलग स्वाद के लिए मशहूर है। यहाँ की एक फेमश मिठाई में शुमार है संदेश। संदेश मिठाई राज्य की प्रसिद्ध मिठाई है। दूध, नींबू के रस, सफेद इलायची, केसर की पत्ती और पिस्ते जैसी सामग्रियों से तैयार की यह मिठाई स्वाद के ज़ायके को एक नया रंग देती है।

माछ-भात– बंगाल की फेमस फूड में शुमार है माछ-भात। यदि आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो माछ-भात के अनोखे स्वाद का ज़ायका राज्य में ले सकते हैं। यह बंगाल राज्य की परंपरागत डिश है। अनोखे मसालों के स्वाद से तैयार किया गया माछ साग को भात के साथ सर्व किया जाता है।
चम-चम- बंगाल की स्वीट डिश में शामिल है चमचम मिठाई। यह मिठाई भी बंगाल की परंपरागत मिठाई है। खोया, नारियल और सूखे मेवे के स्टफिंग से तैयार की गयी चमचम मिठाई स्वाद के जायकों को बढ़ाती है।
![]()
यदि मीठा खाने के शौकीन हैं तो बंगाल में रसगुल्ला के बाद चमचम मिठाई जरूर ट्राई कर सकते हैं।