मुुकेश दा की पुण्यतिथी पर सिंगर शौर्य सिंह की मखमली आवाज से बंधा समां

हाल ही में सिंगर शौर्य दुर्गेश्वर बहुचर्चित सिंगर मुकेश दा की पुण्यतिथी के कार्यक्रम में पहुँचे। अपनी जादुई आवाज़ से समा बाँधते हुए शौर्य दुर्गेश्वर ने  मुकेश दा को गाना समर्पित किया। बहुचर्चित गाना ‘जीना यहाँ मरना यहाँ’ के बोल शोर्य सिंह की मखमली आवाज़ में दर्शकों का दिल जीत गए।

बता दें कि बहुचर्चित सिंगर मुकेश दा की पुण्यतिथी का यह कार्यक्रम गुजरात में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश जी के निर्देशन में रखा गया था। साथ ही बताते चलें कि इस कार्यक्रम में हाल ही में रिलीज़ किये गाने मुझको प्यार आया पर भी चर्चा हुई।

सिंगर मुकेश दा की पुण्यतिथी पर उनके गाए गानों को ही ना गुनगुनया जाता भला यह भी कैसे होता।

कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यातिथियों में राज पटेल, सिंगर शशि राजपूत, संगीता कंसारा, प्रकाश जी वारलेकर, संकेत गाँधी द्वारा विशेष रूप से मुकेश दा के गानों को गुनगुनाया गया।

अंत में शौर्य दुर्गेश्वर द्वारा कार्यक्रम का विशेष आभार भी प्रकट किया गया। उन्होंने सभी का कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने गुजरात की पावन धरती व संस्कारों को बेहतरीन बताया।