बीच की खूबसूरती में सिमटा गोवा

भारत में ही घूमने की खूबसूरत जगहों में जो एक खूबसूरत नाम सबसे दिमाग में आता है वह है गोवा। देश का सबसे छोटा राज्य गोवा अपनी अनोखी खूबसूरती की वजह से ही पसंदिदा वेकेशन स्पोट है।

Image result for goa beauty

गोवा के बीच पर सर्द हवाओं का मज़ा हो या वाटर से जुड़ी एक्टिविज़ गोवा का वेकेशन प्लान हर किसी को भाता है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बसा यह राज्य हमेशा से अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों के दिलों में बसता है।

Image result for goa beauty

हाल ही में गोवा से जुड़ी एक खबर भी आई है कि अब गोवा में पर्यटकों को बंजी जंपिग का भी विकल्प मिलेगा। युवाओं की खास पसंद गोवा प्रकृति की हर रंग को अपनी खूबसूरती में समेटता है।

Image result for goa beauty

नीले खुले आसमान के नीचे सन बाथ का मज़ा लेना ही युवाओं की खास पसंद होती है। इसके अलावा नाइट पार्टी, शॉपिंग के भी बेहतरीन विकल्प गोवा में आपको मिलते हैं। यंग कपल के हनीमून के लिए तो गोवा एक बेहतरीन जगह है ही साथ ही यहाँ प्री वेडिंग शूट भी गोवा की खूबसूरती में फिल्माए जा सकते हैं।

Image result for romantic couple in goa

तो चलिए डालते हैं एक नज़र गोवा की हसीन वादियों में लिपटी खूबसूरती परः

Image result for goa beauty

बीचः गोवा में घूमने के लिए पर्यटकों का पहला आकर्षण बिंदु ही यहाँ स्थित बीच हैं। कहना गलत नहीं होगा कि गोवा की खूबसूरती ही बीच से सजती है।

Related image

यहाँ फेमस बीच में अगोंडा बीच, पालोलम बीच, बागा बीच, बटरफ्लाई बीच, मैनड्रम बीच शामिल है। इन बीच में आपको बेहतरीन रेस्त्रां का भी विकल्प मिलता है।

Image result for goa beauty

मछली पकड़ने, पैडल बॉट, धूप में लेटने के अलावा इन बीच पर आपको पैराग्लाइडिंग व अनेक लुभावनी वॉटर एक्टिविटीज़ के भी विकल्प आसानी से मिलते हैं। नारियल के पेड़ो के बीच गोवा में इन बीच की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

Image result for old goa

पुराना गोवाः गोवा का नाम सुनते ही बीच के ख्याल मन में आने लगते हैं। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि यहाँ आपको केवल बीच ही मिलते हैं। गोवा में पुराना गोवा एक खूबसूरत ऐतिहासिक जगह आपको मिलती है।

Image result for old goa

पुराना गोवा में कई मशहूर गिरजाघर और ऐतिहासिक महत्व की विश्व धरोहरें हैं। जो इतिहास की अनोखी कहानी आज भी खुद में समेटे खूबसूरती लिए खड़ी हैं।

Image result for old goa

पुराना गोवा में बसिलिका ऑफ बोम जीजस खूबसूरत चर्च भी अनोखी खूबसूरती से लिपटा आपको देखने को मिलता है। यहीं आपको ऐतिहासिक महत्व का कैथेड्रल चर्च भी देखने को मिलता है। कैथेड्रल चर्च के विषय में कहा जाता है कि यह एशिया का सबसे बड़ा चर्च है।

Image result for dudhsagar falls

दूध सागर फॉल्सः गोवा व दूसरे राज्य कर्नाटक की सीमा पर स्थित दूध सागर फॉल्स अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए दिलों में शुमार है।

Image result for dudhsagar fallsगोवा के बॉर्डर पर स्थित दूध सागर फॉल्स भारत के सबसे ऊँचे झरनों में एक माना जाता है। यह सागर 310 मीटर की ऊँचाई से गिरता है।

Image result for goa anjuna market

अनजुना मार्केटः अगर गोवा की याद को घर साथ लाना चाहते हैं तो शॉपिंग से बेहतर विकल्प और क्या बचता है। गोवा में स्थित अनजुना मार्केट में आपको शॉपिंग के लिए एक से एक से बेहतरीन विकल्प देता है।

Image result for goa anjuna market

कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज़ के बेहतरीन विकल्प आप को आसानी से गोवा स्थित इस मार्केट में मिल जाते हैं।

शिवानी कोटनाला