बॉलिवुड क्यूट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में यह कपल एक बच्ची के साथ नज़र आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/B1z-oCsBy6C/
प्रियंका निक ने बच्ची का हाथ पकड़ा हुआ है और वे बेहद मस्ती भरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। बता दें यह बच्ची निक-प्रियंका की भतीजी है जिसके साथ निक-प्रियंका नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर पर एक प्यारा सा स्टेट्स भी लगाया गया है।
https://www.instagram.com/p/B1z_nnPh6rb/
स्टेट्स में कहा गया है कि प्रियंका-निक एक दिन ऐसे ही बेहतरीन पैरेंट्स बनेंगे। प्रियंका-निक इस तस्वीर में बच्ची के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फैंस भी प्रियंका-निक की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें इस क्यूट कपल की अक्सर अपनी भतीजी के साथ मस्ती करते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती हैं। पिछले दिनों भी निक-प्रियंका की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई थी। जिस पर फैंस के ढ़ेरों लाइक्स कमेंट्स आए थे। इस तस्वीरों में दिखा था कि कैसे चाचू निक भतीजी की चाची प्रियंका से विडियो कॉल कर बात करवा रहे थे।

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो बॉलिवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा चर्चित फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आय़ेगी। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर भी दर्शकों के लिए लाया गया था।
इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा फरहान और जायरा वसीम के साथ समुद्र के किनारे खड़ी नज़र आ रही हैं। फिल्म की अन्य तस्वीरें भी लायी गयी हैं।
https://www.instagram.com/p/B1t1GRzBjw7/
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर का हाथ थामे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। हालांकि अभी दर्शकों के लिए प्रियंका की इस फिल्म की केवल तस्वीरें ही जारी की गयी हैं।

फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा। बता दें कि शादी के बाद से प्रियंका की यह पहली बॉलिवुड फिल्म होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सोनाली बोस कर रही हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जीवनी पर आधारित है। सबसे रोचक बात यह है कि इस फिल्म में बॉलिवुड दंगल अभिनेत्री ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म में ज़ायरा वसीम की माँ का किरदार निभाती दर्शकों को नज़र आयेंगी।
![]()
फिल्म में प्रियंका का किरदार काफी दमदार होगा। काफी समय से बॉलिवुड फिल्मों से दूरी बनाते हुए अब प्रियंका जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। फैंस भी काफी बेताबी से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं पति निक से प्रियंका की मोहब्बत की बात करें तो हाल ही में एक तस्वीर निक की सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में निक का मज़ाक बनाया जा रहा था। कि क्योंकि निक जिस पार्टी में खड़े थे उनके आस-पास सब कपल ही थे, लेकिन प्रियंका की गैरमौजूदगी में निक वहाँ अकेले थे।

पति का बचाव करते बॉल्ड प्रियंका ने फोटोशॉप से उस तस्वीर में खुद को भी जोड़ लिया। और इस तरह उन्होंने पति निक के लिए अपनी अनोखी मोहब्बत दिखा, ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे दिया।