बिग बॉस सीजन 13 का दूसरा प्रोमो धमाकेदार एंट्री के साथ हुआ आउट

कलर्स टीवी का बहुचर्चित रिएलिटी शॉ बिग बॉस एक बार फिर अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ तैयार है। बिगबॉस का यह 13वां सीजन है।

Image result for bigg boss season 13

गौरतलब है कि कलर्स टीवी पर इस शॉ की पॉपुलैरिटी काफी सालों से है। हर साल बॉलिवुड स्टार सलमान खान नए अंदाज में दर्शकों के लिए हाई वोल्टेज़ ड्रामा बिग बॉस को खास अंदाज़ में पेश करते हैं।

Image result for bigg boss season 13

हर बार बिग बॉस के सीजन नई थीम के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए लाए जाते हैं। जहाँ पिछली बार बिग बॉस सीजन 12 की थीम विचित्र जोड़ी था। वहीं पिछली बार घर में सेलेब्रिटी तो कुछ हम आप जैसे लोग भी शामिल हुए थे।

Image result for bigg boss season 12

बिग बॉस के इस साल के सीजन के लिए दर्शकों का इंतजार काफी समय से था। अब शॉ के दो प्रोमो भी आ चुके हैं। हालांकि अभी भी शॉ की थीम को लेकर दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है।

इस बार शॉ की थीम को लेकर धीरे-धीरे प्रोमो के साथ परतें खुलती नज़र आ रही हैं। शॉ के नया प्रोमो हाल ही में कलर्स टीवी ने दर्शकों के साथ साझा किया है।

Image result for bigg boss season 13

जहाँ पुराने प्रोमो में सलमान ने स्टेशन मास्टर के किरदार में नज़र आए थे। वहीं पहले प्रोमो में यह बात सामने आ गयी थी कि इस बार केवल टीवी सेलेब्रिटी ही शॉ का हिस्सा होंगे। यानि इस बार पिछले सीजनों से हटकर सिर्फ टीवी के जानेमाने चेहरों को ही दर्शकों द्वारा शॉ में देखा जाएगा।

नए प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान के साथ टीवी के दो फेमस सेलेब्रिटी भी नज़र आ रहे हैं। इनमें एक कलर्स टीवी फेम नागिन की सुरभी ज्योति और करन वाही भी सलमान के साथ नज़र आ रहे हैं।

Image result for surbhi jyoti wallpaper hd images

शॉ की थीम का जहाँ तक अंदाज़ा लगाया जा रहा है वह यह है कि अबकी बार शॉ में स्टार्ट-स्टोप की थीम पर काम किया जाएगा। वहीं एक नई बात जो शॉ के इस सीजन में देखने को मिलेगी वह यह कि शॉ इस बार केवल चार हफ्तों का ही होगा।

Image result for karan wahi hd images

गौरतलब है कि बिगबॉस का शॉ हर बार 3 महीने से ऊपर की ही अवधि का होता है। शॉ में यह तीन हफ्तों का समय शॉ में भाग ले रहे मेंबर के लिए खासा चैलेंज़िग होता है। धैर्य की परीक्षा गुस्से पर काबू जैसी चीज़ों की परीक्षा बिग बॉस के इस घर की खासियत है।

Image result for bigg boss members fight

बिग बॉस के विषय में यह कहा जाता है कि यहाँ कोई भी मेंबर अत्यधिक समय तक मुखौटे में नहीं रह सकता। यह तीन महीनों का समय इतना काफी होता है कि किसी भी मेंबर का असली चेहरा दर्शकों के सामने आ जाए। इसलिए बिग बॉस का शॉ दर्शकों की खास पसंद रहता है।

Image result for bigg boss season 13

बता दें कि इस बार शॉ की शूटिंग लोनावला में ना होकर गोरेगाँव में होगी। सुरभी ज्योति, करन वाही, मुग्धा गोडसे, चंकी पांडे, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण सरीखे टेलीविजन के जाने माने चेहरों का इस शॉ में मेंबर बन कर आना पक्का हो गया है।

Image result for bigg boss season 13 member

माना जा रहा है कि शॉ जल्द ही दर्शकों के लिए सितम्बर के आखिर हफ्ते में टीवी पर ऑनएयर कर दिया जाएगा।